Aaj Ka Vrishchik Rashifal 29 December 2022,
क्या करें – अपने भाई बहनों से आप ने हालात को सँवारने का प्रयास किया है पर फिर से बहस बढ़ सकती है। आपको थोड़ा सा संभलकर चलने की जरूरत है।
क्या न करें – लोगों का साथ देने में या लोगों को समर्थन देने में किसी भी तरह की आनाकानी न करें। जो भी कर रहे हैं उसे दिल से कर लें ताकि लोगों की नज़रों में आपकी अच्छाई हर तरह से बनी रहे और किसी को भी कोई कमी नजर ना आए।
तकदीर और भाग्य – तकदीर ने अपना पूरा साथ निभाया है और आपकी मानसिकता में भी सुधार हुआ है, इसी के चलते आपकी मेहनत भी बढ़ी है और आपने खुद को साबित करने का प्रयास भी किया है।
खर्चे और नुकसान – बढ़ते हुए खर्चों को थामना होगा और जितना संभव हो सके किसी भी तरह के अनजाने नुकसान से भी बचना होगा। कई बार नुकसान होता चला जाता है और हमें समझ में ही नहीं आता की क्या हो रहा है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
