राशिफल

आज का मकर राशिफल, 29 दिसंबर 2022: काम काज के दबाव दूर होने के अच्छे योग हैं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 29, 2022, 09:25 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 29 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर राशि वाले लोगों का समय कुछ हद तक संतुलित चल रहा है। हालांकि कुछ रिश्तें ऐसे हैं, जिनपर अभी और मेहनत करने की जरूरत है, खुद पर भी ध्यान दें। पैसे आते रहेंगे मगर खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

Image

मकर राशिफल, 29 दिसंबर

Aaj Ka Makar Rashifal 29 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn)लोगों के सहयोग से आपकी मेहनत जरूर बढ़ेगी और आप वो सबकुछ कर पाएंगे जिसे करने के लिए आप सक्षम हैं पर समस्या यह है की आप अपनी काबलियत को पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं और लोगों से नाराजगियाँ बनी हुई हैं।

क्या करें हालात ने आपको आने वाले साल की एक झलक दी है और आपका बताया है की आने वाले साल में कैसे तकदीर आपका साथ निभा सकती है पर अभी भी आपको अपने रोजमर्रा के खर्चों को संभाले रखने की जरूरत है। अपने विचारों को इस रूप से न बदलते चले जाएँ की आपके लिए कोई मुश्किलें बढ़ें।

क्या न करें रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखने के लिए अपनों के लिए अपनी लगन भी बनाए रखनी होगी और कोशिश करने से ही हालात आपकी पकड़ में बने रहेंगे पर किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को फिलहाल हवा देते चले जाना भी ठीक नहीं होगा। उसके लिए आपको सही वक्त का इंतज़ार तो करना ही पड़ेगा और वो सही वक्त भी बहुत जल्द बनता चला जा रहा है।

काम और कारोबार काम और कारोबार से जुड़े जो भी दबाव रहे हैं अब वो दूर हो रहे हैं और आने वाले दिनों में आपकी लगन भी बढ़ती चली जाए ऐसा बहुत हद तक संभव है फिर भी कामकाज के क्षेत्र में लोगों को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article