राशिफल

आज का धनु राशिफल, 29 दिसंबर 2022: छोटी-छोटी चीजों में कमियां निकालना ठीक नहीं, खुद को संभालने की है जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 29, 2022, 09:24 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 29 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु राशि वाले लोगों के जीवन में इस वक्त पैसों की स्थिति ठीक है, मगर खर्चें काबू से बाहर जा रहे हैं। कामकाज और रिश्तों के बीच जैसा तालमेल बना हुआ है, उसे वैसे ही बने रहने दें।

Image

धनु राशिफल, 29 दिसंबर

Aaj Ka Dhanu Rashifal 29 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius)मन में अगर किसी भी तरह की परेशानी है तो उसे अपनों से जुड़कर संभाला जा सकता है। रिश्तों की ताकत को समझें और अपनों से बातचीत करते चले जाएँ। आपकी जिंदगी की खुशियां इसी चीज में छुपी हुई हो सकती हैं।

क्या करें काम और कारोबार में मन भी लग रहा है और लगातार लाभ भी बना हुआ है। आपने कामकाज में और निजी जीवन में अच्छा सा तालमेल भी बनाया है जिसके चलते आपका भरोसा भी जगा है। इसी अच्छाई को बनाए रखने की जरूरत है।

क्या न करें अपने खर्चों को बेकाबू होने देना भी ठीक नहीं है। अगर पढ़ाई लिखाई के माध्यम से आप अपना भविष्य बनाना चाह रहे हैं तो अपनी मेहनत को कम कर देना भी ठीक नहीं है। जिंदगी में बहुत सारी चीजें एक दूसरे के साथ जुड़ी हुई होती हैं जिन्हें न समझना भी बहुत बड़ी गलती होती है।

रुकावटें और चुनौतियाँ अपनी रुकावटों को संभालने के लिए आपको अपने मन को शांत करना पड़ेगा और अपनी अच्छाइयों की ओर देखना पड़ेगा। हर चीज में कमियाँ निकालते चले जाने से जिंदगी के मसले हल नहीं होते।

धन दौलत पैसे की स्तिथि आपकी हर तरह से मदद कर रही है। हालात ने भी आपका पूरा साथ निभाया है की आपकी आमदनी बनी रहे और आपकी अपनी कोशिशों से आपने बचत के रूप में अपनी समृद्धि को भी बेहतर किया है, पर उधार के रूप में पैसा जुटाते चले जाने से बचने की जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article