राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 29 दिसंबर 2022: पर‍िवार के लिए समय निकालें , काम और कारोबार में तरक्‍की होगी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 29, 2022, 09:30 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 29 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: छोटी बात बिगड़ सकती है इसलिए बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। काम और कारोबार के प्रति आपकी लगन अच्छी है और आपका प्रदर्शन भी बढ़ा है, पर ऐसे में आप घर परिवार के रिश्तों को नज़रअंदाज़ न करते चले जाएँ।

Image

आज का सिंह राशिफल, 29 दिसंबर 2022: पर‍िवार के लिए समय निकालें , काम और कारोबार में तरक्‍की होगी

Aaj Ka Singh Rashifal 29 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo)मुश्किल भरा दौर है, परेशानियाँ भी हैं और आपने अपने मन को उचाट करके अपनी परेशानियों को बढ़ा भी रखा है इसलिए लोगों की नाराजगियाँ लगातार बनी हुई हैं। जिंदगी में जब भी चुनौतियाँ आती हैं तो थमने का नाम नहीं लेती।

क्या करें – अपने व्यवहार की वजह से कोई भी छोटी बात बिगड़ सकती है। व्यवहार ठीक होने के बावजूद भी हालात ऐसे हैं जो परेशानी भरे हैं और कोई भी छोटी बात बिगड़ सकती है इसलिए बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

क्या न करें – काम और कारोबार के प्रति आपकी लगन अच्छी है और आपका प्रदर्शन भी बढ़ा है, पर ऐसे में आप घर परिवार के रिश्तों को नज़रअंदाज़ न करते चले जाएँ। उनके लिए भी वक्त निकाल लें ताकि किसी भी तरह की कमी न रहे।

खर्चे और नुकसान – खर्चों की वजह से परेशानियाँ बढ़ सकती हैं और परेशानियों की वजह से खर्चे बेकाबू हो सकते हैं। अपने विचारों को जितना लचीला बनाते चले जाएंगे उतना ही अपने हालात को संभालने में आपको मदद मिलती चली जाएगी।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई लिखाई में एकाग्रता लाने के लिए आपको लगातार मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। अपने भरोसे को भी जगाना होगा पर अपने मन में बिठाई हुई व्यर्थ की चिंताओं को भी दूर करना होगा। तभी जाकर पढ़ाई से पूरा लाभ मिल पाएगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article