राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 29 दिसंबर 2022: भाई-बहनों से तालमेल बनाकर रखें,सूझबूझ से काम करें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 29, 2022, 09:32 AM IST

Aaj Ka vrishabh Rashifal 29 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: कभी आप कुछ नया सीखने का विचार बनाते हैं और कभी अपने कदम पीछे हटा लेते हैं और इसी वजह से आप कुछ नया सीखने के रास्ते पर चल नहीं पा रहे हैं। अपने भाई बहनों से तालमेल बनाए रखने का मौका भी आपको मिलता चला जा रहा है।

Image

Taurus Horoscope 29 December 2022

Aaj Ka vrishabh Rashifal 29 December 2022, taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus)लाभ कमाने के प्रयास में आपने अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन किए हैं। इस चीज का अच्छा असर यह हुआ है की आपने अपनी समृद्धि को बढ़ाने का भी प्रयास किया है। अपने भाई बहनों से तालमेल बनाए रखने का मौका भी आपको मिलता चला जा रहा है।

क्या करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में हालात संभले हैं पर इसका यह मतलब नहीं है की भविष्य में भी सबकुछ ऐसे ही बना रहेगा। हो सकता है आप अपने कदम फिर पीछे हटा लें और फिर छोटी छोटी बातों को लेकर उलझन बढ़ती चली जाए, इसलिए किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते के प्रति अपनी अच्छाई बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी।

क्या न करें – लोगों से मिलती हुई अच्छाई को आप किसी कमी की नजर से न देखें और ऐसा करते हुए आप अपने अंदर कोई ऐसी नकारात्मकता न बिठायें की आप लोगों को नाराज करते चले जाएँ, इसलिए अपनी सूझबूझ बनाए रखने में किसी भी तरह की कमी न आने दें।

मेहनत – आपने अपनी मेहनत से अपने लाभ को सुनिश्चिति किया है और इसका अच्छा असर आपको इस रूप से नजर आएगा की हालात आपकी हर तरह से मदद करते चले जाएँ पर इस समय की कमी यह है की कभी आप कुछ नया सीखने का विचार बनाते हैं और कभी अपने कदम पीछे हटा लेते हैं और इसी वजह से आप कुछ नया सीखने के रास्ते पर चल नहीं पा रहे हैं।

तकरार और झगड़े – तकरार की स्तिथि इसलिए पैदा हो सकती है क्योंकि आपको लोगों पर उतना भरोसा नहीं है जितना होना चाहिए इसलिए आप लोगों की गलती ज्यादा निकाल रहे हैं। घर परिवार में लोगों को खुश रखने के लिए आपको थोड़ी सी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article