राशिफल

31 August 2024 Rashifal: अगस्त का आखिरी दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा बेहद लकी, हर काम में मिलेगी सफलता

31 August 2024 Rashifal: अगस्त का आखिरी दिन मेष, मिथुन, कन्या समेत कई राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगा। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

31 August 2024 Rashifal In Hindi

31 August 2024 Rashifal: मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वाले पारिवारिक वाद-विवादों से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य भी कुछ खराब रहने वाला है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। मिथुन राशि वालों के रूके हुए काम पूरे होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लेकिन कर्क राशि वालों की लव लाइफ में तनाव रहेगा। सिंह राशि वाले नौकरी को लेकर परेशान रहेंगे। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल 31 अगस्त 2024

मेष-आज चन्द्रमा कर्क यानी चतुर्थ गोचर में है। करियर में सफलता प्राप्ति का दिवस है। यदि आप जॉब में परिवर्तन चाहते हैं तो अब प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है। आज का उपाय -- भैरो उपासना करें। दही बड़े का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक --01 व 09

वृष-आज का दिन बिज़नेस में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। ऑफिस वर्क में जल्दबाजी से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करना श्रेयस्कर है। शुभ रंग --बैगनी व हरा। शुभ अंक -04 व 07

मिथुन- राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब वर्क अच्छा रहेगा। रुका हुआ महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष पारिवारिक कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग --असमानी व नारंगी। शुभ अंक --04 व 07

कर्क- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। बिजनेस में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क कम्प्लीट करें, भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। गुड़ व तिल का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -03 व 07

सिंह-सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा द्वादश हैं। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। अपने वर्क को और बेहतर करने के लिए कुछ परिवर्तन का प्रयास करें। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक -02 व 03

कन्या- चन्द्रमा लाभ भाव में है। बिजनेस में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। करियर में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक --05व 08

तुला- चन्द्रमा दशम है। कर्म को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लव लाइफ में आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। शुगर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आज का उपाय --बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें। तिल दान करें।शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक -02 व 03

वृश्चिक- मङ्गल व शुक्र धन का आगमन कराएंगे। धन का व्यय बेहतर व धार्मिक कार्यों में होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा, जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। तिल व चावल का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक --06 व 08

धनु- गुरु खष्ठम व चन्द्रमा अष्टम है।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आईटी व बैंकिंग जॉब में करियर सफल रहेगा । छात्र अध्ययन को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें। आज का उपाय -चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। शुभ अंक --01व 02। शुभ रंग --नारंगी व पीला

मकर- शनि द्वितीय व चन्द्रमा सप्तम बिजनेस और बेहतर करेंगे। जॉब में बेहतर वर्क से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय -गुरु व शनि के बीज मंत्र का जप करें। शुभ रंग-नीला व बैगनी। शुभ अंक -07व 08

कुम्भ-शनि इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम है। हेल्थ से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे, पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आज का उपाय --सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग --हरा व सफेद। शुभ अंक --02 व 08

मीन- पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ है। बिजनेस में बढ़ते कार्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल व मेहनत कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ में समय की कमी रहेगी। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।मूंग व चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक --01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article