अध्यात्म

September 2024 Monthly Horoscope: सितंबर में इन 5 राशियों पर होगी धन की बरसात, तो इन दो राशि वालों को हो सकता है भारी नुकसान, देखें सितंबर मासिक राशिफल

सितंबर 2024 का मासिक राशिफल (September Monthly Horoscope 2024): सितंबर के महीने में कुछ राशियों को सुनहरी सफलता मिलेगी तो कुछ को तगड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। जानिए आपके लिए सितंबर का महीना कैसा (September 2024 Monthly Rashifal) रहने वाला है।

Image

September Rashifal 2024

September Rashifal 2024: सितंबर के महीने में हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी, राधा अष्टमी, विश्वकर्मा पूजा, अन्नत चतुर्दशी, महालक्ष्मी व्रत, जितिया व्रत, इन्दिरा एकादशी समेत कई व्रत-त्योहार पड़ेंगे। इस महीने में पितृ पक्ष भी शुरू होगा और साथ ही चंद्र ग्रहण भी लगेगा। व्रत-त्योहारों से भरा ये महीना कुछ राशि वालों के लिए बेहद लकी तो कुछ के लिए अशुभ साबित होगा। जानिए आपकी राशि के लिए सितंबर कैसे रहने (September Month Horoscope 2024) वाला है। जानने के लिए देखिए सितंबर का मासिक राशिफल।

सितंबर मासिक राशिफल 2024 (September Monthly Horoscope 2024)

मेष मासिक राशिफल सितंबर 2024- यह माह व्यवसाय में सफलता का है। 17 सितम्बर के बाद जॉब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। 11 से 17 सितम्बर के बीच व्यवसाय को लेकर मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। सफेद व पीला रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न का दान करें।

वृष मासिक राशिफल सितंबर 2024- राशि स्वामी शुक्र व बुध का गोचर शिक्षा व संतान के लिए शुभ है। जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 17 से 28 सितम्बर के मध्य वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। गुरुवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न व वस्त्र का दान करें। बड़े भाई का सहयोग लें।

मिथुन मासिक राशिफल सितंबर 2024 - इस माह व्यवसाय को नयी दिशा देंगे। 17 सितम्बर के बाद जॉब में विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

कर्क मासिक राशिफल सितंबर 2024- व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों में सफलता है। 11 से 23 सितम्बर तक जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। 17 से 22 सितम्बर के मध्य सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाना व उनकी 03 परिक्रमा करना श्रेयष्कर है।

सिंह मासिक राशिफल सितंबर 2024- सूर्य 17 सितम्बर तक इसी राशि में रहेंगे फिर उसके बाद कन्या राशि में जाएंगे। चन्द्र गोचर के कारण माह के प्रथम सप्ताह में व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 17 से 27 सितम्बर के मध्य सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान विष्णु व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला व लाल रंग शुभ है।

कन्या मासिक राशिफल सितंबर 2024 -शुक्र व बुध अनकूल है। परिवार में प्रथम सप्ताह में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हर बुधवार श्री विष्णु जी का दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

तुला मासिक राशिफल सितंबर 2024- इस माह के 11 से 17 सितम्बर के मध्य व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 17 से 22 सितम्बर के मध्य परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। भाई का सहयोग लें। गुरु का वृष गोचर अकस्मात कोई बड़ा लाभ देगा।

वृश्चिक मासिक राशिफल सितंबर 2024- सूर्य का दशम गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। 16 सितम्बर के बाद सूर्य भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। वाहन खरीदने का संयोग बन सकता है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

धनु मासिक राशिफल सितंबर 2024- इस माह के प्रथम सप्ताह में व्यवसाय को लेकर थोड़ा संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। 17 से 24 सितम्बर के मध्य धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। मित्र सहयोग करेंगे। गुरु व सूर्य लाभ देंगे। सूर्य व गुरु गोचर 17 सितंबर के बाद लाभप्रद है।

मकर मासिक राशिफल सितंबर 2024- शनि इसी राशि से द्वितीय में हैं। शनि राजनीति के लिए मंगलमय हैं। जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार श्री गणेश जी के मंदिर जाएं। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

कुम्भ मासिक राशिफल सितंबर 2024-सूर्य 15 सितम्बर के बाद राशि से खष्ठम रहेंगे। धन ज्यादा व्यय न हो इस पर ध्यान दें। मेष व कुंभ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें। इस माह भगवान शिव का आशीर्वाद लें। पिता का चरण स्पर्श सूर्य की शुभता को बढ़ाएगा।

मीन मासिक राशिफल सितंबर 2024- 15 सितम्बर के बाद सूर्य सप्तम व राशि स्वामी गुरु इसी राशि से तृतीय में गोचर करेंगे। जॉब में उन्नति है। सेकेंड वीक में व्यवसाय में उन्नति रहेगा। 18 से 25 सितम्बर के मध्य धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। मकर व कन्या राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article