​IRCTC का ये 10 मिनट वाला नियम जान लें, तुरंत मिल जाएगा तत्काल टिकट​

IRCTC CONFIRM TATKAL TICKET: ट्रेन से सफर तो आप करते ही होंगे। रेगुलर ना ही सही, कभी-कभार तो करते ही होंगे। भारत में ट्रेन टिकट को लेकेर हमेशा मारामारी रहती है। ऐसे में हमारे पास तत्काल ही एक बड़ा हथियार होता है जिसकी मदद से हम एक दिन पहले ट्रेन टिकट बुक करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे का एक 10 मिनट वाला नियम है जो आपके लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं...​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 9 2025, 06:05 IST
​भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में हाल ही में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब यदि आपका IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आने वाले समय में तत्काल टिकट बुक करना काफी मुश्किल हो सकता है। ​01 / 08

​भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में हाल ही में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब यदि आपका IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आने वाले समय में तत्काल टिकट बुक करना काफी मुश्किल हो सकता है। ​

वहीं जिन यात्रियों ने अपना प्रोफाइल पहले ही आधार से वेरिफाई कर लिया है, उन्हें टिकट विंडो खुलने से 10 मिनट पहले बुकिंग एक्सेस मिल जाएगा। इससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी।Image Credit : CANVA02 / 08

वहीं जिन यात्रियों ने अपना प्रोफाइल पहले ही आधार से वेरिफाई कर लिया है, उन्हें टिकट विंडो खुलने से 10 मिनट पहले बुकिंग एक्सेस मिल जाएगा। इससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी।

यह नया नियम खासतौर पर उन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो रोजाना मोबाइल या लैपटॉप के जरिए टिकट बुक करते हैं और जल्द कन्फर्म सीट पाने की उम्मीद रखते हैं। अब तत्काल टिकट केवल उन्हीं यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक है। इससे आधार वेरिफाइड यूजर्स को फायदा मिलेगा।Image Credit : CANVA03 / 08

यह नया नियम खासतौर पर उन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो रोजाना मोबाइल या लैपटॉप के जरिए टिकट बुक करते हैं और जल्द कन्फर्म सीट पाने की उम्मीद रखते हैं। अब तत्काल टिकट केवल उन्हीं यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक है। इससे आधार वेरिफाइड यूजर्स को फायदा मिलेगा।

​रेलवे के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के शुरुआती 10 मिनट तक केवल वही यात्री टिकट बुक कर सकेंगे जिनका IRCTC प्रोफाइल आधार कार्ड से लिंक है। इस दौरान किसी भी ट्रैवल एजेंट को बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। यह सुविधा पूरी तरह आधार वेरिफाइड अकाउंट वाले यूजर्स के लिए ही होगी।​Image Credit : CANVA04 / 08

​रेलवे के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के शुरुआती 10 मिनट तक केवल वही यात्री टिकट बुक कर सकेंगे जिनका IRCTC प्रोफाइल आधार कार्ड से लिंक है। इस दौरान किसी भी ट्रैवल एजेंट को बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। यह सुविधा पूरी तरह आधार वेरिफाइड अकाउंट वाले यूजर्स के लिए ही होगी।​

​कैसे करें IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक?​Image Credit : CANVA05 / 08

​कैसे करें IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक?​

​अगर आपने अब तक अपना अकाउंट अपडेट नहीं किया है, तो सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाएं। अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। My Account सेक्शन में जाएं। Link Your Aadhaar विकल्प को चुनें। अपना आधार नंबर और नाम दर्ज करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें और Update पर क्लिक करें। इतना करते ही आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।​

IRCTC पर तत्काल टिकट कैसे बुक करें?Image Credit : CANVA06 / 08

IRCTC पर तत्काल टिकट कैसे बुक करें?

​IRCTC वेबसाइट खोलें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स इस्तेमाल करें। यात्रा की डिटेल्स भरें यानी From और To स्टेशन दर्ज करें। यात्रा की तारीख चुनें। कोटा में Tatkal सेलेक्ट करें। फिर Search पर क्लिक करें​

अपने रूट पर उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट दिखाई देगी। उपलब्ध सीटों के आधार पर उपयुक्त ट्रेन चुनें। यात्री की जानकारी दर्ज करें। नाम, उम्र, जेंडर भरें। आधार लिंक अकाउंट होने पर बुकिंग प्रोसेस तेजी से पूरा होगा। सीट या कोच ऑप्शन चुनें। यदि उपलब्ध है तो अपनी पसंद की सीट चुनें, फिर कैप्चा और मोबाइल नंबर भरें।07 / 08

अपने रूट पर उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट दिखाई देगी। उपलब्ध सीटों के आधार पर उपयुक्त ट्रेन चुनें। यात्री की जानकारी दर्ज करें। नाम, उम्र, जेंडर भरें। आधार लिंक अकाउंट होने पर बुकिंग प्रोसेस तेजी से पूरा होगा। सीट या कोच ऑप्शन चुनें। यदि उपलब्ध है तो अपनी पसंद की सीट चुनें, फिर कैप्चा और मोबाइल नंबर भरें।

​UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करें। पेमेंट सफल होते ही टिकट बुक हो जाएगा और आप PDF डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही ईमेल और SMS पर टिकट की डिटेल्स भी मिल जाएंगी।​08 / 08

​UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करें। पेमेंट सफल होते ही टिकट बुक हो जाएगा और आप PDF डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही ईमेल और SMS पर टिकट की डिटेल्स भी मिल जाएंगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!