आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर उमड़े हजारों लोग; जयपुर में पारंपरिक उत्साह के साथ निकाली गई तीज की सवारी
आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दक्षिणी लेबनान पर शनिवार तड़के हुए इजराइल के हवाई हमले में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी के अनुसार, बचावकर्मी और पराचिकित्सक अब भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस आज धूमधाम से मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला परिसर में आयोजित मुख्य समारोह की अगुवाई करेंगे। पीएम मोदी 13वीं बार लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित करेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने संस्थापक अभिजीत दीपके के गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करेगी। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ जवाबदेही तय करना है।
आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर उमड़े हजारों लोग; जयपुर में पारंपरिक उत्साह के साथ निकाली गई तीज की सवारी
समाचार एजेंसी के अनुसार, बचावकर्मी और पराचिकित्सक अब भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह हवाई हमला 26 जून को लेबनान और इजराइल के बीच घोषित ’’फ्रेमवर्क समझौते’’ के बाद से सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है। इस समझौते के तहत दक्षिणी लेबनान से इजराइली सेना की वापसी के बदले ईरान समर्थित हिज्बुल्ला संगठन को निरस्त्र करने की योजना तय की गई थी।
देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस आज धूमधाम से मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला परिसर में आयोजित मुख्य समारोह की अगुवाई करेंगे। पीएम मोदी 13वीं बार लाल किले की प्रचीर से देश को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। आज मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से ही संचालित की जा रही है, ताकि लाल किला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रियों के लिए लाल किला तक की उनकी यात्रा निःशुल्क है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने संस्थापक अभिजीत दीपके के गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करेगी। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ जवाबदेही तय करना है।
इस संबंध में शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत सुबह साढ़े सात बजे संतुक पिंपरी गांव से होगी। दिल्ली से लौटने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि मैं अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करूंगा।
पूर्वी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र द्वीप के उत्तरी तट से लगभग 68 किलोमीटर (42 मील) उत्तर-पश्चिम में एंदे शहर के पास था। भूकंप की गहराई अपेक्षाकृत कम 10 किलोमीटर थी।
ओडिशा के बालासोर में ध्वजदंड लगाते समय बिजली का करंट लगने से शिक्षक की मौत, तीन छात्र घायल
अयोध्या के राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया परिधान लागू
स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर उमड़े हजारों लोग
जयपुर में पारंपरिक उत्साह व श्रद्धा के साथ निकाली गई तीज की सवारी
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत
सिक्किम में लगातार हो रहे भूस्खलन से 38 घरों पर मंडरा रहा खतरा, बचाव अभियान जारी
झंडे के कथित अपमान को लेकर कूटट्टुकुलम सब रजिस्ट्रार ऑफिस के कर्मचारी के खिलाफ केस
दक्षिणी लेबनान पर इजराइल के हवाई हमलों में सात लोगों की मौत
इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने संस्थापक अभिजीत दीपके के गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करेगी। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ जवाबदेही तय करना है।
इस संबंध में शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत सुबह साढ़े सात बजे संतुक पिंपरी गांव से होगी। दिल्ली से लौटने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि मैं अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करूंगा।
Independence Day: देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। आज मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से ही संचालित की जा रही है, ताकि लाल किला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रियों के लिए लाल किला तक की उनकी यात्रा निःशुल्क है।