Top 7 TV Gossips: पार्थ समथान ने लिया सपनों का घर, मुनव्वर के एविक्शन पर करण जौहर ने दिया रिएक्शन

Top 7 TV Gossips 16 August, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ पार्थ समथान ने पुणे में अपना सपनों का आशियाना खरीदा है। वहीं करण जौहर ने मुनव्वर फारूकी के एविक्शन पर चुप्पी तोड़ी है।

Authored by: ashna malikUpdated Aug 16 2026, 20:51 IST
16 अगस्त से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

16 अगस्त से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 16 August, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी की दुनिया के कई बड़े सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ पार्थ समथान ने पुणे में अपना सपनों का आशियाना खरीदा है। वहीं करण जौहर ने मुनव्वर फारूकी के एविक्शन पर चुप्पी तोड़ी है। इसके अलावा हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज पर खुलासे के बाद एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन 7 बड़ी खबरों पर-

मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान के फैन वॉर पर करण जौहर ने दिया रिएक्शनImage Credit : Instagram02 / 08

मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान के फैन वॉर पर करण जौहर ने दिया रिएक्शन

​'द ट्रेटर्स 2' से मुनव्वर फारूकी के एविक्शन के बाद से ही उनके और अभिषेक मल्हान के फैंस के बीच जंग छिड़ गई है। इस मामले पर करण जौहर ने अपने लाइव वीडियो में कहा कि आप लोग एक-दूजे को गालियां न दें तो अच्छा होगा, क्योंकि गेम में हर किसी ने बेस्ट किया है। कोई भी जिम्मेदार नहीं है जो भी चीजें सर्कल ऑफ शक में हुईं। ये ऐसा है, जिसमें आप कुछ नहीं कर सकते। मुनव्वर फारूकी को लेकर करण जौहर ने आगे कहा, "मुनव्वर बहुत लोकप्रिय है और उसका फैनबेस बहुत बड़ा है। मुझे मालूम है कि कोई नहीं चाहता था कि वो बाहर हों। हम सभी किसी के जाने पर दुखी होते हैं। लेकिन ये खेल है और आप खेल को नहीं रोक सकते।"​

'प्लेग्राउंड 5' में भिड़े तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादवImage Credit : Instagram03 / 08

'प्लेग्राउंड 5' में भिड़े तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव

​'प्लेग्राउंड सीजन 5' में तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव की एक-दूजे से बहस हो गई। एल्विश यादव टीम से कहते दिखे कि मैं तुम लोगों का भाई हूं और मैं तुम्हें सिखाऊंगा। इसी बीच तेजस्वी प्रकाश बोलीं कि हां जाओ, सिखाओ कि दूसरों का घर कैसे उजाड़ना है। तेजस्वी प्रकाश ने इस दौरान एल्विश यादव के फैंस पर भी तंज कसा।​

ब्रेकअप पर खुलासे के बाद हिमांशी खुराना ने फिर शेयर की पोस्टImage Credit : Instagram04 / 08

ब्रेकअप पर खुलासे के बाद हिमांशी खुराना ने फिर शेयर की पोस्ट

​आसिम रियाज संग ब्रेकअप को लेकर हिमांशी खुराना ने बताया कि उनपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन इस खुलासे के बाद जहां कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया तो वहीं कुछ ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। इस बीच हिमांशी खुराना ने एक और पोस्ट शेयर की और लिखा, "मीडिया मेरी जिंदगी के अनुभव को लेकर हुई छोटी सी चर्चा का बतंगड़ बना रही है। जबकि मैंने किसी के बारे में कुछ गलत नहीं कहा है। चलो कोई नहीं, लगे रहो।"​

पार्थ समथान ने पुणे में खरीदा सपनों का आशियानाImage Credit : Instagram05 / 08

पार्थ समथान ने पुणे में खरीदा सपनों का आशियाना

​पार्थ समथान ने पुणे शहर में अपना सपनों का आशियाना खरीदा। उन्होंने वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा, "सपने सच होते हैं। मुझे अपने होमटाउन पुणे में अपना सपनों का आशियाना मिला। पूरा क्रेडिट मुझे प्रेरणा देने वाली मेरी मां को जाता है। मेरी हर सफलता के पीछे मेरी मां हैं।" पार्थ समथान की पोस्ट पर माही विज ने भी उन्हें बधाइयां दीं।​

निया शर्मा ने मालदीव में दिखाई बोल्डनेसImage Credit : Instagram06 / 08

निया शर्मा ने मालदीव में दिखाई बोल्डनेस

​निया शर्मा ने हाल ही में अपनी मालदीव से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ब्लैक बिकिनी में बोल्ड अवतार दिखाती नजर आईं। निया शर्मा का ये अवतार लोगों को भी हैरान कर रहा है।​

टीवी पर फिर दस्तक देगा 'पति पत्नी और पंगा'Image Credit : Instagram07 / 08

टीवी पर फिर दस्तक देगा 'पति पत्नी और पंगा'

​'पति पत्नी और पंगा' के पहले सीजन की अपार सफलता के बाद अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन ला रहे हैं। खास बात तो यह है कि शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसमें पति पत्नी स्पेस में भी झगड़ते नजर आए। लेकिन इस बार शो का नाम होने वाला है, 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा।' हालांकि पोस्ट में ये नहीं बताया गया है कि शो कब रिलीज होगा।​

एंपायर स्टेट बिल्डिंग पहुंची 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीमImage Credit : Instagram08 / 08

एंपायर स्टेट बिल्डिंग पहुंची 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम

​'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी टीम इस वक्त न्यूयॉर्क में मौजूद है। खास बात तो यह है कि पूरी टीम एक साथ न्यूयॉर्क की एंपायर स्टेट बिल्डिंग पहुंची, जिससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी टीम ने अमेरिका में रहते हुए ही स्वतंत्रता दिवस मनाया। हर किसी के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!