12वीं के बाद अधिकतर छात्र इंजीनियरिंग या मेडिकल की तरफ रुख करते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी डिग्री कौन सी होती है।
बता दें आमतौर पर इंजीनियरिंग में सबसे उच्च अकादमिक डिग्री PhD यानी डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Doctor of Philosophy) मानी जाती है।
यह डिग्री उन लोगों के लिए होती है, जो इंजीनियरिंग के किसी खास विषय में गहराई से रिसर्च करना चाहते हैं।
12वीं के बाद इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने वाले ज्यादातर छात्र BTech या BE जैसी स्नातक डिग्री करते हैं। इसकी अवधि सामान्य तौर पर चार साल होती है। इसके बाद छात्र नौकरी कर सकते हैं या आगे की पढ़ाई के लिए MTech, ME या किसी अन्य विशेषज्ञता वाले कोर्स में प्रवेश ले सकता है।
वहीं PHD को सबसे कठिन माना जाता है। इसमें केवल किताबों से पढ़ाई नहीं होती, बल्कि किसी खास समस्या या विषय पर लंबे समय तक रिसर्च करनी होती है।
छात्र को अपने विषय से जुड़ा नया शोध करना, प्रयोग करना, आंकड़ों का विश्लेषण करना और अपनी रिसर्च के आधार पर निष्कर्ष तैयार करना होता है।