Entertainment News Today: फिल्ममेकर राजा सेन का हुआ निधन, अश्विन मुश्रान पर लगा बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप

Entertainment News Today: एंटरटेनमेंट जगत की कई बड़ी खबरों ने आज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। सनी देओल ने पान मसाला एड न करने की वजह बताई। तो वहीं फिल्ममेकर राजा सेन अब इस दुनिया में नही रहे। एक एक्टर पर गंभीर आरोप लगे। तो चलिए जानते हैं कि आज कौन-कौन सी खबरें चर्चा में रहीं।

Authored by: AbhayUpdated Aug 16 2026, 15:46 IST
आज की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb/ excel entertainment/ Instagram01 / 11

आज की बड़ी खबरें

Entertainment News Today: एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज कई बड़ी और दिलचस्प खबरें चर्चा में हैं। सूर्य की फिल्म के गाने में मामिथा बैजू के बॉडी डबल को लेकर उठे सवालों पर सच्चाई सामने आई है। वहीं रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ को चीन में रिलीज करने से पहले 33 मिनट छोटा किए जाने की खबर है। अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के काम करने के तरीके पर अपनी राय रखी। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए गाने का पोस्टर सामने आया है। इसके अलावा सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी, सनी देओल, रजनीकांत और ‘रामायण’ को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई हैं।

​अनुराग कश्यप ने साउथ सिनेमा पर कही ये बातImage Credit : IMDb/ excel entertainment/ Instagram02 / 11

​अनुराग कश्यप ने साउथ सिनेमा पर कही ये बात

अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच फर्क को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड कई मामलों में हिंदी मार्केट पर ज्यादा निर्भर है, जबकि साउथ की फिल्में सिर्फ हिंदी दर्शकों के भरोसे नहीं चलतीं। उनके मुताबिक, इसी वजह से साउथ सिनेमा कई बार अपने फैसलों और काम करने के तरीके पर ज्यादा मजबूती से खड़ा रहता है।

​‘मिर्जापुर: द मूवी’ के गाने का पोस्टर रिलीजImage Credit : IMDb/ excel entertainment/ Instagram03 / 11

​‘मिर्जापुर: द मूवी’ के गाने का पोस्टर रिलीज

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। अब फिल्म के नए गाने ‘वारूं फॉरएवर’ का पोस्टर सामने आया है। इस गाने को रोमि और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। पोस्टर सामने आने के बाद फैंस अब गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। जो कल यानी 17 अगस्त को रिलीज होगा।

​मामिथा बैजू के बॉडी डबल का सचImage Credit : IMDb/ excel entertainment/ Instagram04 / 11

​मामिथा बैजू के बॉडी डबल का सच

सूर्या और मामिथा बैजू की विश्वनाथ एंड संस के गाने को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे थे कि क्या गाने में मामिथा की जगह उनके बॉडी डबल ने डांस किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गाने के कुछ हिस्सों में बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया था। इस वजह से मामिथा के डांस को लेकर चल रही चर्चा अब साफ होती नजर आ रही है।

​चीन में छोटी होगी ‘रामायण’Image Credit : IMDb/ excel entertainment/ Instagram05 / 11

​चीन में छोटी होगी ‘रामायण’

रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ को चीन में रिलीज करने से पहले करीब 33 मिनट छोटा किए जाने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के रनटाइम को वहां के दर्शकों और रिलीज से जुड़े नियमों को ध्यान में रखकर बदला जा सकता है। फिल्म को चीन में नए नाम के साथ रिलीज करने की तैयारी भी चल रही है।

​सबा पटौदी ने परिवार की परवरिश पर की बातImage Credit : IMDb/ excel entertainment/ Instagram06 / 11

​सबा पटौदी ने परिवार की परवरिश पर की बात

सबा पटौदी ने अपने परिवार में धर्म को लेकर हुई परवरिश के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी मां शर्मिला टैगोर ने इस मामले में उन्हें रास्ता दिखाया। सबा ने कहा कि उनके माता-पिता ने बच्चों पर कोई धर्म थोपने की कोशिश नहीं की।

​अश्विन मुश्रान पर लगा ये आरोपImage Credit : IMDb/ excel entertainment/ Instagram07 / 11

​अश्विन मुश्रान पर लगा ये आरोप

‘मुन्ना भाई’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर अश्विन मुश्रान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन पर गोवा में गलत साइड से गाड़ी चलाने और एक बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

नहीं रहे फिल्ममेकर राजा सेनImage Credit : IMDb/ excel entertainment/ Instagram08 / 11

नहीं रहे फिल्ममेकर राजा सेन

नेशनल अवॉर्ड जीत चुके बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो 71 साल के थे और कोलकाता के अस्पताल में इलाज चल रहा था।

​पान मसाला ऐड पर सनी देओल की साफ बातImage Credit : IMDb/ excel entertainment/ Instagram09 / 11

​पान मसाला ऐड पर सनी देओल की साफ बात

पॉडकास्ट में सनी देओल ने कहा कि वे पान मसाला या गुटखा के विज्ञापन कभी नहीं करते और न करेंगे। ऑफर आते हैं, लेकिन इनकार करते हैं क्योंकि उन्हें इन चीजों पर विश्वास नहीं। वे कहते हैं कि यह प्रचार के लिए अच्छी नहीं और जमीर के खिलाफ कुछ नहीं करते।

​रजनीकांत ने पूरे किए सिनेमा में 51 सालImage Credit : IMDb/ excel entertainment/ Instagram10 / 11

​रजनीकांत ने पूरे किए सिनेमा में 51 साल

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने इंडियन सिनेमा में अपने 51 साल पूरे कर लिए हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘धर्मन’ की टीम ने सेट पर केक काटकर इस खास मौके को सेलिब्रेट किया। रजनीकांत ने 15 अगस्त 1975 को फिल्मों में कदम रखा था और पांच दशक से ज्यादा समय बाद भी उनका स्टारडम बरकरार है।

​‘रामायण’ में हुआ AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमालImage Credit : IMDb/ excel entertainment/ Instagram11 / 11

​‘रामायण’ में हुआ AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

‘रामायण’ के इंग्लिश ट्रेलर को लेकर भी एक खास जानकारी सामने आई है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म में इस्तेमाल हुई DNEG की AI-powered lip-sync टेक्नोलॉजी के बारे में बताया। इस टेक्नोलॉजी की मदद से अलग-अलग भाषाओं में किरदारों के होंठों की मूवमेंट को डायलॉग के साथ मैच करने पर काम किया गया है। इससे फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!