स्पोर्ट्स

डूरंड कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में पहुंचे एससी दिल्ली और ईस्ट बंगाल, फाइनल में एंट्री के लिए होगी भिड़ंत

एससी दिल्ली और ईस्ट बंगाल क्लब ने डूरंड कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। दिल्ली ने मणिपुर एफसी को और ईस्ट बंगाल ने भारतीय सेना एफटी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मात दी।

Image

डूरंड कप 2026 सेमीफाइनल (फोटो AI Generated)

रांची: एससी दिल्ली ने दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को मणिपुर की एफसी रेंगदाई को 5-1 से करारी शिकस्त देकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली, जहां उसका सामना कोलकाता की दिग्गज टीम ईस्ट बंगाल एफसी से होगा। ईस्ट बंगाल ने कोलकाता में खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ने पीवी विष्णु के पहले हाफ में किए गए शानदार हेडर की बदौलत रोमांचक मुकाबले में भारतीय सेना एफटी को 1-0 से मात दी।

एससी दिल्ली ने दी मणिपुर एफसी को करारी मात

दिन के पहले मुकाबले में टूर्नामेंट में पदार्ण कर रही एफसी रेंगदाई को पहले हाफ में चोंगथम किशन सिंह ने नौवें मिनट में लंबी दूरी से शानदार गोल दागकर को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी जोसेफ सनी (57वें और 67वें मिनट) ने यहां के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 10 मिनट के अंदर दो गोल कर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। एससी दिल्ली की ओर से इसके बाद रोड्रिगुइन्हो ने 82वें मिनट, जुआन सेबेस्टियन पेना (90+तीसरे मिनट) और ऑगस्टिन लालरोचना (90+आठवें मिनट) ने आखिरी पलों में गोल कर टीम के जीत के अंतर को बड़ा किया।

ईस्ट बंगाल और एससी दिल्ली के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला

ईस्ट बंगाल एफसी और एससी दिल्ली के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 19 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में खेला जाएगा। भारतीय सेना के लिए लगातार गेंद पर कब्जा बनाए रखना मुश्किल साबित हुआ। दबाव से निकलने के लिए टीम को अक्सर गेंद को हवा में मारने और लंबे पासों का सहारा लेना पड़ा। ईस्ट बंगाल को 38वें मिनट में सफलता मिली। क्रिस्टोफर इकोनोमिडिस ने बॉक्स के अंदर शानदार क्रॉस दिया, जिस पर विष्णु ने बेहतरीन हेडर से गेंद को गोलपोस्ट के दाहिने कोने में पहुंचा दिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article