Independence Day, 15th August 2026 PM Modi Speech: लाल किले के प्राचीर से बोले पीएम मोदी- संसाधनों का वेपनाइजेशन हो रहा, स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक देश को विकसित बनाया जाएगा
Independence Day 15th August 2026 PM Narendra Modi Speech (स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण): इस राष्ट्रीय कार्यक्रम की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। लाल किले पर पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रक्षा सचिव और जीओसी दिल्ली एरिया उनका औपचारिक स्वागत किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष का समारोह राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की 150 वर्षों की ऐतिहासिक विरासत तथा 'विकसित भारत 2047' के संकल्प में देश की 'युवा शक्ति' के अमूल्य योगदान को समर्पित है। इस अवसर पर लाल किले की प्राचीर से पहली बार राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का विशेष गायन आयोजित किया गया। कड़े एवं बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजामों के बीच, लाल किले के मुख्य आयोजन के साथ-साथ देशभर की राज्य राजधानियों, शहरों और कस्बों में ध्वजारोहण व देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Independence Day, 15th August 2026 PM Modi Speech: लाल किले के प्राचीर से बोले पीएम मोदी- संसाधनों का वेपनाइजेशन हो रहा, स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक देश को विकसित बनाया जाएगा