देश

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री राजघाट जाते हैं। भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। अपनी आजादी को लेकर देश भर उत्साह, जोश और उमंग की लहर है। देश भर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

Image

राजघाट पर पीएम मोदी।

PM Modi Rajghat: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। हर साल की तरह इस साल भी पीएम ने राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री राजघाट जाते हैं। भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। अपनी आजादी को लेकर देश भर उत्साह, जोश और उमंग की लहर है। देश भर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

पीएम ने दीं शुभकामनाएं

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने कहा कि हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हैं, जिनके साहस, बलिदान और अटूट संकल्प ने देश से औपनिवेशिक शासन के अंत का मार्ग प्रशस्त किया।

pm modi

pm modi

'सपने आज भी हमें प्रेरित करते हैं'

पीएम ने कहा कि उनके सपने आज भी हमें प्रेरित करते हैं और हम सभी मिलकर एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति से प्रेरित हमारा राष्ट्र विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। कामना है कि आने वाले समय में विकास और प्रगति की यह यात्रा और भी तेज गति से आगे बढ़ती रहे।

pm

pm

खरगे ने दी शुभकामनाएं

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी देशवासियों को आजादी के इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। X पर अपने एक पोस्ट में खरगे ने कहा कि 'हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने भारत की आजादी के संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट विश्वास आज भी हमें प्रेरित करता है।'

pm

pm

वीर सेनानियों को कोटि-कोटि नमन-शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने भी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने अपने पोस्ट में कहा कि 'समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां भारती की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी वीर सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को और गति देने का संकल्प लें।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत

देशवासियों को PM मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, आजादी के मतवालों को किया याद, खरगे ने भी किया नमन

देशवासियों को PM मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, आजादी के मतवालों को किया याद, खरगे ने भी किया नमन

Independence Day, 15th August 2026 PM Modi Speech Live: प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर फहराया झंडा; 'वंदे मातरम' के 150 साल का हो रहा जश्न

Independence Day, 15th August 2026 PM Modi Speech Live: प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर फहराया झंडा; 'वंदे मातरम' के 150 साल का हो रहा जश्न

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, खेत जा रहे ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 ग्रामीणों की मौत; नागा संगठनों ने बंद का किया ऐलान

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, खेत जा रहे ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 ग्रामीणों की मौत; नागा संगठनों ने बंद का किया ऐलान