IND vs SL Test Day-2 Highlights: दोहरे शतक से चूके पडिक्कल, भारत ने बनाया 460 रन का विशाल स्कोर
IND vs SL 1st Test लाइव क्रिकेट स्कोर: देवदत्त पडिक्कल की शानदार 167 रन की पारी के दम पर भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए हैं। अब दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। पहले दिन जहां भारतीय बल्लेबाज छाए रहे, वहीं दूसरे दिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत को दबाव में रखा। बारिश से प्रभावित पहले टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को चाय तक भारत का स्कोर पांच विकेट पर 364 रन था। हालांकि, दिन का खेल समाप्त होते-होते श्रीलंका ने भारत के 4 और विकेट अपने नाम कर लिए।
IND vs SL Test Day-2 Highlights: दोहरे शतक से चूके पडिक्कल, भारत ने बनाया 460 रन का विशाल स्कोर
दूसरे दिन का खेल लगातार बारिश और मैदान गीला होने के कारण दोपहर 2:35 बजे शुरू हो सका। इस लंबे अंतराल का फायदा श्रीलंकाई गेंदबाजों को मिला और वे पहले दिन की तुलना में अधिक अनुशासित लाइन एवं लेंथ के साथ गेंदबाजी करते नजर आए। भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 288 रन से की थी। पहले दिन के स्कोर 27 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरे ऋषभ पंत आज क्रीज पर आने के बाद कुछ असहज दिखे। वह ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए। नुवांथा ने भारत के आक्रमक बल्लेबाजों के खिलाफ फालाइटेड गेंद का अच्छा इस्तेमाल किया। ऐसी ही एक गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पंत 39 रन बनाकर मिडऑफ पर सोनल दिनूषा को कैच दे बैठे।
पहले दिन ऐंठन के कारण 77 रन पर रिटायर हर्ट हुए केएल राहुल केवल चार रन जोड़कर नुवांथा की गेंद के टर्न और उछाल को समझने में नाकाम रहे और शॉर्ट लेग पर निशान मधुशंका को आसान कैच थमा दिया। महज 12 रन के भीतर पंत और राहुल जैसे दो बड़े विकेट हासिल करने से श्रीलंकाई गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ा, लेकिन वे पडिक्कल को परेशान नहीं कर सके। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले दिन की तरह धैर्य और नियंत्रण के साथ बल्लेबाजी करते हुए मेजबान गेंदबाजों को बेअसर रखा। कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने दिन की शुरुआत 131 रन से की थी। उन्होंने तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो की गेंद पर चौका लगाकर 215 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा छुआ। पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने पांचवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े।
IND vs SL Day 2 Live Score: भारत ने बनाए 460 रन
IND vs SL Day 2 Live Score: बारिश ने बिगाड़ा अभी तक का खेल
IND vs SL Day 2 Live Score: पहला दिन रहा भारत के नाम
इससे पहले केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी की और भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। राहुल 162 गेंद में 77 रन की पारी खेल कर रिटायर्ड हर्ट हुए। राहुल को दाएं हाथ में दर्द के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने 127 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
IND vs SL 1st Test Live Score: दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
IND vs SL 1st Test Live Score: देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल में खिली धूप
IND vs SL 1st Test Live Score: बारिश के चलते रुका खेल
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल में भारी बारिश
IND vs SL 1st Test Live Score: पहले सत्र का खेल हुआ समाप्त
IND vs SL 1st Test Live Score: देवदत्त पडिक्कल के साथ साझेदारी की कोशिश
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत को लगा पहला झटका
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत की सधी हुई शुरुआत
IND vs SL 1st Test Live Score: पहले सत्र का खेला जारी
IND vs SL 1st Test Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत ने जीता टॉस
IND vs SL 1st Test Live Score: 94 साल का रिकैप
1 से 600 तक: पहले, 100वें, 200वें, 300वें, 400वें और 500वें टेस्ट मैच में क्या हुआ? पढ़ें 94 साल का रिकैप
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत पर होगा दबाव
एक तरफ जहां भारतीय टीम ट्रांजिशन के दौर में है तो वहीं श्रीलंका इस प्रारूप से काफी दूर हो गया है। भारत ने इस साल सिर्फ एक ही टेस्ट खेला है, जबकि श्रीलंका ने पिछले 14 महीनों में मात्र दो टेस्ट मैच खेले हैं। पिछले आठ वर्षों में श्रीलंका ने सिर्फ एक ही सीरीज ऐसी खेली है, जिसमें दो से अधिक टेस्ट मैच खेले गए हैं। श्रीलंका दो स्पिनरों के साथ उतरने का मन बना रहा होगा ताकि दोनों छोर से दबाव बनाया जा सके। वहीं भारत इन्हीं स्पिन की मददगार परिस्थितियों में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करने की कोशिश करेगा।
IND vs SL 1st Test Live Score: 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी भारतीय टीम
सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें-
इंग्लैंड- 1097
ऑस्ट्रेलिया- 883
भारत- 599* (आज 600वां टेस्ट मैच)
वेस्टइंडीज- 596
न्यूजीलैंड- 487
साउथ अफ्रीका- 479
पाकिस्तान- 471
