'भूत बंगला' के बाद वामिका गब्बी की ये 5 फिल्में करेंगी ताबड़तोड़ कमाई, देखती रह जाएंगी दीपिका-करीना

Wamiqa Gabbi's Upcoming Movies: 'भूत बंगला' के बाद वामिका गब्बी के हाथों में कई प्रोजेक्ट्स हैं, जो आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ करती नजर आएंगी। देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Apr 20 2026, 19:39 IST
'भूत बंगला' के बाद वामिका गब्बी की ये 5 फिल्में करेंगी ताबड़तोड़ कमाई...Image Credit : Instagram01 / 07

'भूत बंगला' के बाद वामिका गब्बी की ये 5 फिल्में करेंगी ताबड़तोड़ कमाई...

Wamiqa Gabbi's Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी इन दिन अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' को चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में वामिका गब्बी के साथ अक्षय कुमार सहित कई कलाकार नजर आ रहे हैं। इस मूवी की सफलता के बाद अब वामिका गब्बी संग हरकोई काम करने के लिए बेताब है। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में वामिका गब्बी की अपकमिंग 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो धांसू कमाई करती नजर आएंगी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

कुकू की कुंडलीImage Credit : Instagram02 / 07

कुकू की कुंडली

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही फिल्म 'कुकू की कुंडली' में वामिका गब्बी को देखा जाएगा। इस मूवी में वामिका के अपोजिट भुवन बाम नजर आएंगे।

टिकी टकाImage Credit : Instagram03 / 07

टिकी टका

वामिका गब्बी की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट में 'टिकी टाका' भी शामिल है। इस मूवी को कर वो एक बार फिर मलयालम सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इस मूवी को रोहित वीएस डायरेक्ट कर रहे हैं।

गुडाचारी 2Image Credit : Instagram04 / 07

गुडाचारी 2

वामिका गब्बी के पास 'गुडाचारी 2' भी है, जिसमें उन्हें अदिवि शेष और इमरान हाशमी के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। यह मूवी में वामिका को एक्शन करते हुए देखा जाएगा।

पति पत्नी और वो दोImage Credit : Instagram05 / 07

पति पत्नी और वो दो

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में वामिका गब्बी को लीड रोल में देखा जाएगा। इस मूवी में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और मनजोत सिंह सहित कई एक्टर्स नजर आएंगे।

डीसीImage Credit : Instagram06 / 07

डीसी

वामिका गब्बी को आने वाले दिनों में फिल्म 'DC' में देखा जाएगा। इस मूवी में वामिका गब्बी एकदम अलग अवतार में नजर आएंगी। फिल्म साल के अंत में रिलीज की जा सकती है।

भूत बंगलाImage Credit : Instagram07 / 07

भूत बंगला

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अपोजिट वामिका गब्बी नजर आ रही हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!