Awarapan 2 Box office: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। यह 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म ने 6 दिनों में 100 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार लिया है। करीब दो दशक बाद शिवम पंडित के किरदार में लौटे इमरान को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में तेज कमाई करते कमाई लेकिन अब 'आवारापन 2' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Freaky Friday' के रीमेक से बाहर हुए Shahid Kapoor !! वजन जानकर होगी हैरानी)
‘आवारापन 2’ ने 6वें दिनों में कमाए इतने करोड़
Sacnilk द्वारा साझा किए आकड़ों के मुताबिक बुधवार रात 10 बजे तक ‘आवारापन 2’ ने करीब 5.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म की अब तक की सबसे कम सिंगल-डे कमाई है। इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये कमाए थे। सोमवार को भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखते हुए करीब 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इसके बाद शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने करीब 26 करोड़ रुपये कमाए। इन आंकड़ों के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब तक 105.26 करोड़ रुपये पहुंच गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'रामायण' के बाद आलिया भट्ट संग 'Brahmastra 2' शुरू करेंगे Ranbir Kapoor, दीपिका पादुकोण की हुई एंट्री!)
यहां देखिए ‘आवारापन 2’ की अब तक की कमाई...
पहला दिन: 22 करोड़ रुपये
शनिवार: 33.75 करोड़ रुपये
रविवार: 26 करोड़ रुपये
सोमवार: 9.25 करोड़ रुपये
मंगलवार: 9.75 करोड़ रुपये
बुधवार: 5.04 करोड़ रुपये
कुल कमाई: 105.26 करोड़ रुपये
इमरान हाशमी ने फिर निभाया शिवम पंडित का किरदार
‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसे विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा पूरन गाब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की, विजयंती कोहली और अतुल कुमार भी फिल्म में अलग-अलग भूमिका निभा रहे हैं।
