Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office: बॉलीवुड की दो नई फिल्में 'अवारापन 2' और 'बटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने निर्माताओं को हैरान किया है। इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर सीक्वल 'अवारापन 2' ने पांचवें दिन भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' केवल 30 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है। 'अवारापन 2' वीक डे में थोड़ी गिरावट के बावजूद अच्छी रफ्तार बनाए हुए है। दूसरी तरफ 'बटवारा 1947' का ओपनिंग वीकेंड तो अच्छा रहा लेकिन अब यह फिल्म स्ट्रगल कर रही है। तो चलिए इन दोनों फिल्मों के मंगलवार के कलेक्शन पर डालते हैं एक नजर। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kartik Aaryan को लगी गंभीर चोट !! Kabir Khan की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा)
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई इमरान हाशमी की फिल्म
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' ने मंगलवार के दिन 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म अब तक भारत में 100.50 करोड़ रुपये कमा पाई है। वहीं दूसरी ओर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 143.84 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म में शबाना आजमी और सुविंदर विक्की भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Avengers Doomsday' की प्री-सेल्स ने 'Spider-Man Brand New Day' को चटाई धूल, तगड़ी ओपनिंग लेगी मार्वल की फिल्म)
निराशाजनक रही 'बटवारा 1947' की कमाई
सनी देओल स्टारर ऐतिहासिक फिल्म 'बटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर अब संघर्ष करती दिखाई दे रही है। फिल्म ने भारत में 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने पहले मंगलवार को फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये नेट कमाए। इससे फिल्म की कुल भारत नेट कमाई 30.65 करोड़ रुपये हो गई है। Sacnilk के अनुसार फिल्म की भारत ग्रॉस कमाई फिलहाल 36.42 करोड़ रुपये है। दुनिया भर में यह मूवी अब तक 43.17 करोड़ रुपये कमा पाई है। इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने 'बटवारा 1947' को बॉक्स ऑफिस पर मात दे दी है।
