Top 7 TV Gossips: गोविंदा के सपोर्ट में आए इस एक्टर ने सुनीता को लगाई लताड़, BB 20 में नजर आएंगी अंगूरी भाभी!

Top 7 TV Gossips 19 August, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एजाज खान ने गोविंदा को सपोर्ट करते हुए सुनीता आहूजा को लताड़ लगाई है। वहीं 'बिग बॉस 20' के लिए शुभांगी अत्रे को अप्रोच किया गया है।

Authored by: ashna malikUpdated Aug 19 2026, 20:25 IST
19 अगस्त से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

19 अगस्त से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 19 August, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के कई बड़े सितारे आज चर्चा में बने हुए हैं। इस लिस्ट में शुभांगी अत्रे से लेकर एजाज खान तक का नाम शामिल है। जहां एजाज खान ने गोविंदा को सपोर्ट करते हुए सुनीता आहूजा को लताड़ लगाई है। वहीं 'बिग बॉस 20' के लिए शुभांगी अत्रे को अप्रोच किया गया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी आज की बड़ी खबरों पर-

'बिग बॉस 20' का टीवी की इन दो हसीनाओं को मिला ऑफरImage Credit : Instagram02 / 08

'बिग बॉस 20' का टीवी की इन दो हसीनाओं को मिला ऑफर

​'बिग बॉस 20' को लेकर खबर है कि टीवी की दो पॉपुलर एक्ट्रेस संगीता घोष और शुभांगी अत्रे को शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक इस मामले पर एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।​

राजीव सेन ने जियाना और चारू असोपा संग शेयर की तस्वीरेंImage Credit : Instagram03 / 08

राजीव सेन ने जियाना और चारू असोपा संग शेयर की तस्वीरें

​चारू असोपा ने अपने व्लॉग में बताया था कि राजीव सेन और उनके पिता बेटी जियाना के साथ वक्त बिताने के लिए आए हैं। वहीं अब राजीव सेन ने अपनी बेटी और चारू असोपा संग एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें तीनों को साथ देख फैंस प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि फैंस ने चारू असोपा से सवाल किया था कि क्या उन्होंने जियाना को कभी भी पिता या दादा से मिलने से रोका है। इसपर एक्ट्रेस ने साफ किया था कि जियाना पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है।​

फरहाना भट्ट ने बहन को मारा तानाImage Credit : Instagram04 / 08

फरहाना भट्ट ने बहन को मारा ताना

​फरहाना भट्ट ने स्नैपचैट पर स्टोरी साझा की जिसमें उन्होंने लिखा, "लोगों के बेस्ट फ्रेंड्स होते हैं और मेरे पास आस्तीन की नागिन थी। हम एक नहीं हैं ब्रो।" उनकी स्टोरी देख अटकलें लग रही हैं कि ये उन्होंने अपनी बहन के लिए लिखा है।​

गोविंदा के सपोर्ट में आए एजाज खान ने सुनीता आहूजा को लगाई लताड़Image Credit : Instagram05 / 08

गोविंदा के सपोर्ट में आए एजाज खान ने सुनीता आहूजा को लगाई लताड़

​एजाज खान ने हाल ही में वीडियो साझा कर गोविंदा का सपोर्ट किया, साथ ही सुनीता आहूजा पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "वैसे तो मेरा बोलने का कोई हक नहीं बनता, लेकिन अब आप सबकुछ पब्लिक ही कर चुकी हैं तो एक छोटा भाई होने के नाते मैं आपको सलाह दे रहा हूं। आप जो गोविंदा जी के साथ कर रही हैं ना, वो गलत है। उनके साथ वो गलत कर ही रही हैं, अपने बेटे और बेटी के साथ भी गलत कर रही हैं। अब ये सोशल मीडिया वाले लोग आपको कमेंट्स करके उकसा रहे हैं ना, भाभी वो आपका और गोविंदा जी का मजाक बना रहे हैं।"​

टीवी पर एरिका फर्नांडिस की वापसी से झूम उठे पार्थ समथानImage Credit : Instagram06 / 08

टीवी पर एरिका फर्नांडिस की वापसी से झूम उठे पार्थ समथान

​पार्थ समथान ने 'कसौटी जिंदगी की' की को-स्टार एरिका फर्नांडिस के टीवी पर कमबैक पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "मैं लंबे वक्त से एरिका की वापसी की उम्मीद कर रहा था, क्योंकि वो टीवी से दूर थी। जब मैंने स्क्रीन पर उसे दोबारा देखा तो उसे देखकर काफी अच्छा लगा। वो आई और मुझे गले लगाए तो उससे मिलना अच्छा रहा। वो बहुत ही शानदार है। मैं उसे बधाइयां देता हूं।"​

निया शर्मा ने दिखाया ग्लैमरस अवतारImage Credit : Instagram07 / 08

निया शर्मा ने दिखाया ग्लैमरस अवतार

​निया शर्मा ने एक बार फिर से ग्लैमरस फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फोटोज में एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में एक से बढ़कर एक पोज देती दिखाई दीं।​

एल्विश यादव ने लगाया तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला पर आरोपImage Credit : Instagram08 / 08

एल्विश यादव ने लगाया तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला पर आरोप

​'प्लेग्राउंड' में बतौर मेंटॉर नजर आ रहे एल्विश यादव ने तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला पर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि दोनों ने मेरे खिलाफ गैंग बना ली है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!