एजुकेशन

UPSC Mains Exam Guidelines: यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी, दो पासपोर्ट फोटो और आईडी जरूरी - यहां देखें जरूरी निर्देश

UPSC CSE Mains Exam Guidelines In Hindi: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विस परीक्षा 2026 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं। यहां आप जान सकते हैं कि यूपीएससी मेन्स एग्जाम में क्या लेकर जाएं और क्या लेकर नहीं जाना है।

Image

UPSC CSE Mains Exam Guidelines: यहां देखें यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम गाइडलाइंस

UPSC CSE Mains Exam Guidelines In Hindi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मेन्स परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त 2026 को आयोजित (UPSC CSE Mains Exam Guidelines) की जाएगी। एग्जाम दो पालियों में होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 5: 30 तक (UPSC Mains Exam Guidelines In Hindi) निर्धारित है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यहां अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। वहीं आयोग ने परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। ऐसे में यदि आप भी यूपीएससी सीएसई मेन्स की परीक्षा देने जा रहे हैं तो नीचे दी गई गाइडलाइंस पर एक नजर जरूर डालें।

UPSC CSE Mains Exam Guidelines: पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और आईडी प्रूफ जरूरी

जारी नोटफिकेशन के मुताबिक सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक परीक्षा सत्र में दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने की सलाह दी जाती है।

UPSC CSE Mains Exam Dos And Donts: इस बात का ध्यान रखें

यदि फेस ऑथेंटिकेशन में किसी तरह की परेशानी, गलती या विसंगति आती है, ई-एडमिट कार्ड में बताए गए मूल पहचान पत्र को प्रस्तुत करने में समस्या होती है या किसी अन्य अप्रत्याशित परिस्थिति का सामना करना पड़ता है, तो अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक द्वारा दिए गए घोषणा पत्र (Undertaking) को भरना पड़ सकता है और उस पर अपनी फोटो लगानी होगी।

UPSC CSE Mains Exam Instructions: एग्जाम सेंटर पर 30 मिनट पहले पहुंचें

यूपीएससी मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। संघ लोक सेवा आयोग ने कहा है कि जल्दी पहुंचने पर समय से फेस ऑथेंटिकेशन, तलाशी जैसी औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं। यहां आप जान सकते हैं कि यूपीएससी मेन्स परीक्षा में क्या लेकर जाएं और क्या नहीं?

UPSC CSE Mains Exam Guidelines In Hindi: यूपीएससी मेन्स परीक्षा में क्या लेकर जाएं

  • ई-एडमिट कार्ड – परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अपना ई-एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं।
  • मूल फोटो पहचान पत्र – वही ओरिजिनल ID लेकर जाएं, जिसका विवरण ई-एडमिट कार्ड में दिया गया है।
  • दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो – प्रत्येक परीक्षा सत्र के लिए दो नई पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
  • पेन – उत्तर लिखने के लिए UPSC के निर्देशों के अनुसार जरूरी पेन साथ रखें।
  • एडमिट कार्ड की अतिरिक्त कॉपी – सुरक्षा के लिए एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रिंट कॉपी रखना उपयोगी रहेगा।
  • फोटो ID की अतिरिक्त कॉपी – जरूरत पड़ने पर पहचान संबंधी परेशानी से बचने के लिए इसकी कॉपी भी रख सकते हैं।
  • जरूरी स्टेशनरी – परीक्षा में अनुमत पेन और अन्य आवश्यक स्टेशनरी पहले से तैयार रखें।

UPSC CSE Mains Exam Instructions In Hindi: यूपीएससी मेन्स परीक्षा में भूलकर ने जाएं ये चीजें

  1. मोबाइल फोन
  2. स्मार्टवॉच या डिजिटल घड़ी
  3. ब्लूटूथ डिवाइस
  4. कैलकुलेटर
  5. बैग और बड़े सामान
  6. अनावश्यक कागज या नोट्स
  7. कैमरा या रिकॉर्डिंग डिवाइस
  8. स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक पेन

यहां आप यूपीएससी मेन्स परीक्षा में जाने से पहले एक बार गाइडलाइंस पर जरूर नजर डाल लें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article