10 विकेट का कमाल, भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने बनाया डबल रिकॉर्ड

Manav Suthar Record: गॉल में हुए पहले टेस्ट मैच (IND vs SL 1st Test) में मेजबान श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने पांचवें दिन जबरदस्त जीत दर्ज की और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त हासिल कर ली। इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय गया भारतीय स्पिनर मानव सुथार को, जो अपने टेस्ट करियर का दूसरा ही मैच खेल रहे थे। मानव ने इस मुकाबले में नया इतिहास रच दिया है।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Aug 19 2026, 14:19 IST
मानव सुथार का ऐतिहासिक प्रदर्शनImage Credit : AP01 / 08

मानव सुथार का ऐतिहासिक प्रदर्शन

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका को अंतिम दिन पस्त कर दिया। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी दिन श्रीलंकाई बैटिंग ऑर्डर को लंच के बाद ही समेट दिया और बेहतरीन जीत हासिल की। इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे स्पिनर मानव सुथार। आइए जानते हैं इस गेंदबाज ने अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में क्या कमाल करके दिखाया है।

भारत ने दिया था 372 रनों का लक्ष्यImage Credit : AP02 / 08

भारत ने दिया था 372 रनों का लक्ष्य

टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 193 रनों पर सिमटने के बावजूद श्रीलंकाई टीम के सामने 372 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 84 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे।

अंतिम दिन इंडिया को मिली बड़ी जीतImage Credit : AP03 / 08

अंतिम दिन इंडिया को मिली बड़ी जीत

मैच के पांचवें व आखिरी दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने कुछ पार्टनरशिप बनाकर कोशिश तो की लेकिन भारतीय स्पिनर्स की फिरकी के आगे उनकी एक ना चली और टीम इंडिया ने श्रीलंका को 206 रनों पर समेटते हुए 165 रनों से बड़ी जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब भारत दूसरे टेस्ट में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी।

मानव सुथार ने दोनों पारियों में किया कमालImage Credit : AP04 / 08

मानव सुथार ने दोनों पारियों में किया कमाल

राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्मे 24 वर्षीय भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने मैच की पहली पारी में 76 रन देकर 4 विकेट झटके। जबकि दूसरी पारी में उनकी गेंदें और भी घातक नजर आईं और इस पारी में उन्होंने 23.4 ओवर में सिर्फ 55 रन लुटाते हुए 6 विकेट झटक लिए। इसी के साथ उन्होंने अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया।

4 पारियों में 17 विकेटImage Credit : AP05 / 08

4 पारियों में 17 विकेट

अपने करियर के पहले टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ भी मानव ने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में एक विकेट के साथ मैच में 7 विकेट लिए थे। अब उन्होंने अपने टेस्ट करियर की सिर्फ 4 पारियों में 17 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

सुथार ने बनाया डबल रिकॉर्डImage Credit : AP06 / 08

सुथार ने बनाया डबल रिकॉर्ड

इसी के साथ मानव सुथार ने भारत के पूर्व महान स्पिनर हरभजन सिंह का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब मानव सुथार श्रीलंकाई जमीन पर एक टेस्ट मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दर्ज करने वाले बॉलर बन गए हैं। अब तक श्रीलंका में तीन भारतीय गेंदबाजों ने एक मैच में 10 विकेट लेने का कमाल किया है, जिनमें मानव के आंकड़े सर्वश्रेष्ठ साबित हुए हैं। अब ये हैं टॉप 3 भारतीय- मानव सुथार (131 रन देकर 10 विकेट), हरभजन सिंह (2008 में, 153 रन देकर 10 विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (2017 में, 160 रन देकर 10 विकेट)। इसके अलावा, वो टेस्ट क्रिकेट में भारत से बाहर किसी मैच में 10 विकेट लेने वाले सबसे युवा स्पिनर बन गए हैं।

देवदत्त पडिक्कल बने प्लेयर ऑफ द मैचImage Credit : AP07 / 08

देवदत्त पडिक्कल बने प्लेयर ऑफ द मैच

इस जीत में बल्ले से नायक बने देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। पडिक्कल ने मैच की पहली पारी में 167 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को 12 अंकImage Credit : AP08 / 08

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को 12 अंक

इसी के साथ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 की अंक तालिका में भारत ने अपने नाम 12 अंक जोड़ लिए हैं। अब भारत अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसके 10 मैचों में 5 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के बाद 64 अंक हैं और जीत प्रतिशत 53.33 है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!