विश्व फोटोग्राफी दिवस: कैमरा उठाते ही खूबसूरत लगती हैं भारत की ये 7 फोटोजेनिक जगहें

भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां हर मौसम, रंग और नजारा कैमरे में शानदार दिखता है। पहाड़ों से लेकर झीलों और रेगिस्तान तक, ये फोटोजेनिक डेस्टिनेशन घूमने के साथ-साथ शानदार तस्वीरों के लिए भी बेहतरीन हैं।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Aug 19 2026, 13:41 IST
लद्दाख, जम्मू-कश्मीरImage Credit : Canva01 / 07

लद्दाख, जम्मू-कश्मीर

आज विश्व फोटोग्राफी दिवस है, आज के दिन देखें देश की ऐसी खूबसूरत जगहें, जो नेचुरली बेहद फोटोजेनिक हैं। इनमें सबसे पहला नाम लद्दाख का आता है, नीला आसमान, ऊंचे पहाड़, घुमावदार सड़कें और साफ झीलें लद्दाख को फोटो के लिए खास बनाती हैं। सुबह और शाम की हल्की रोशनी यहां के लैंडस्केप को और खूबसूरत बना देती है।

पिछोला झील, उदयपुरImage Credit : Canva02 / 07

पिछोला झील, उदयपुर

झील में दिखते महल, नावें और शाम का आसमान उदयपुर को किसी पोस्टकार्ड जैसा लुक देते हैं। यहां सूर्यास्त के समय तस्वीरें लेने पर पानी और इमारतों का खूबसूरत प्रतिबिंब फ्रेम में आ जाता है।

फूलों की घाटी, उत्तराखंडImage Credit : Canva03 / 07

फूलों की घाटी, उत्तराखंड

रंग-बिरंगे फूलों से ढकी पहाड़ी ढलानें प्रकृति की अपनी पेंटिंग जैसी लगती हैं। मानसून के दौरान यहां हरियाली और फूलों का रंग तस्वीरों को बेहद जीवंत बना देता है।

जैसलमेर, राजस्थानImage Credit : Canva04 / 07

जैसलमेर, राजस्थान

सुनहरी रेत, पुराने किले और पारंपरिक हवेलियां राजस्थान की खास तस्वीर तैयार करती हैं। जैसलमेर में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय रेत पर पड़ती रोशनी फोटो को अलग ही माहौल देती है।

वाराणसी, उत्तर प्रदेशImage Credit : Canva05 / 07

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

घाट, गंगा, नावें और सुबह की आरती—वाराणसी में हर तरफ कहानी छिपी नजर आती है। यहां की तस्वीरों में सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि शहर की संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी भी दिखाई देती है।

मुन्नार, केरलImage Credit : Canva06 / 07

मुन्नार, केरल

हरी-भरी चाय की पहाड़ियां, घुमावदार रास्ते और बादलों से ढका आसमान मुन्नार को बेहद सिनेमैटिक बनाते हैं। सुबह की धुंध के बीच चाय के बागानों की तस्वीरें खास तौर पर आकर्षक लगती हैं।

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेशImage Credit : Canva07 / 07

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

अगर आपको ड्रामेटिक और अलग तरह की तस्वीरें पसंद हैं तो स्पीति शानदार विकल्प है। भूरे पहाड़, नीला आसमान, छोटे गांव और बर्फ से ढकी चोटियां यहां के हर फ्रेम को खास बना देती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!