स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs PAK Hockey Live Telecast: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार, 19 अगस्त को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इसमें चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह मैच भारत के लिए करो या मरो वाला है। दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए भारत को यह मुकाबला हर हाल में जीतने होगा।
भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि पिछले एक दशक से पाकिस्तान से मात नहीं मिली है। यानी की भारतीय हॉकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ अजेय चल रही है। अगर पाकिस्तान कोई उलटफेर करने की कोशिश करता हो तो भारत को अगले दौर में जगह बनाने के लिए कम से कम ड्रॉ खेलना होगा। क्योंकि, पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराने के बाद दुनिया की तीसरे नंबर की टीम इंग्लैंड के खिलाफ भारत को मात मिली।
दूसरे स्थान पर है भारत
अब पूल डी में इंग्लैंड दोनों मैच जीतकर पहले स्थान पर है। वहीं, भारत के एक जीत और एक हार के बाद तीन अंक है, जबकि पाकिस्तान एक अंक लेकर तीसरे स्थान पर काबिज है। पाकिस्तान अगर हारता है तो बाहर हो जायेगा जबकि वेल्स को अगले दौर में जाने के लिए इंग्लैंड को काफी बड़े अंतर से हराना होगा। क्योंकि भारत का गोल औसत उससे बेहतर है।
आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन भारत और चार बार की विश्व कप विजेता पाकिस्तान के बीच भले ही मैदानी प्रतिद्वंद्विता का गौरवशाली इतिहास रहा हो, लेकिन एशियाई दिग्गजों के बीच पिछले लगभग सभी मुकाबले बेमेल रहने से वह रोमांच खत्म हो गया है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी लग रहा है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच सिर्फ कौशल का नहीं होता, खिलाड़ियों को जज्बात पर काबू रखकर भी खेलना होगा।
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप मैच लाइव स्ट्रीमिंग टेलिकास्ट डिटेल्स ( IND vs PAK Hockey World Cup Match Live Streaming)
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी विश्व कप का मुकाबला कब खेला जाएगा? (When IND vs PAK Hockey World Cup Match)
भारत और पाकिस्तान के बीच 19 अगस्त को हॉकी विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा।
भारत vs पाकिस्तान हॉकी विश्व कप मैच कहां खेला जाएगा? (Where IND vs PAK Hockey World Cup Match)
नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान का हॉकी विश्व कप मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (IND vs PAK Hockey World Cup Match Timing)
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भारतीय समय अनुसार 19 अगस्त को शाम साढ़े 6 बजे शुरू होगा।
हॉकी विश्व कप में होने वाले भारत vs पाकिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्टर कहां देखें? (IND vs PAK Hockey World Cup Match Telecast)
स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों के साथ DD फ्री डिश के DD स्पोर्ट्स पर भारत और पाकिस्तान का मैच लाइव देख सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान का हॉकी विश्व कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs PAK Hockey World Cup Match Live Streaming in India)
भारत और पाकिस्तान के हॉकी विश्व कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
