भारत की श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत, अब ऐसा है अंक तालिका का ताजा हाल

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में विजयी शुरुआत की है। मैच में टीम इंडिया ने 165 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पहले टेस्ट में हार और श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की गॉल टेस्ट में जीत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में बड़े बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं टीम इंडिया की पहले टेस्ट में शानदार जीत के बाद कैसा है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका का ताजा हाल? कौन सी टीम है किस पायदान पर? (फोटो क्रेडिट BCCI X)

Authored by: Navin ChauhanUpdated Aug 19 2026, 17:09 IST
पहले पायदान पर है ऑस्ट्रेलिया01 / 09

पहले पायदान पर है ऑस्ट्रेलिया

​बांग्लादेश के खिलाफ डॉर्विन टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया को अबतक खेले 9 टेस्ट में से 7 में जीत और 2 में हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खाते में 84 हैं और उसका जीत प्रतिशत 77.78 का है।(फोटो क्रेडिट AP)​

दूसरे स्थान पर है दक्षिण अफ्रीका02 / 09

दूसरे स्थान पर है दक्षिण अफ्रीका

​मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका को अबतक खेले 4 टेस्ट में से 3 में जीत मिली है और एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्रोटियाज के खाते में कुल 36 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 75 है।(फोटो क्रेडिट AP)​

चौथे पायदान पर पहुंचा बांग्लादेश03 / 09

चौथे पायदान पर पहुंचा बांग्लादेश

​बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश के खाते में 5 मैच में तीन जीत, एक हार और एक ड्रॉ मुकाबले के साथ कुल 40 अंक हो गए हैं। उसका जीत प्रतिशत 66.67 का है।(फोटो क्रेडिट Bangladesh Cricket X)​

तीसरे स्थान पर है न्यूजीलैंड04 / 09

तीसरे स्थान पर है न्यूजीलैंड

​न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। कीवी टीम को अबतक खेले 6 मैच में से 4 में जीत मिली है जबकि एक मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा, वहीं एक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। कीवी टीम के खाते में 52 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 72.22 का है।(फोटो क्रेडिट BLACK CAPS X)​

पांचवें स्थान पर है टीम इंडिया05 / 09

पांचवें स्थान पर है टीम इंडिया

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद पांचवें पायदान पर मजबूती से काबिज हो गई है। भारतीय टीम को अबतक खेले 10 टेस्ट में से 5 में जीत मिली है जबकि 4 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं एक मुकाबला ड्रॉ समाप्त हुआ। भारतीय टीम के खाते में कुल 64 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 53.33 का है।(फोटो क्रेडिट BCCI X)​

छठे पायदान पर है श्रीलंका06 / 09

छठे पायदान पर है श्रीलंका

श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट में हार के बाद अंक तालिका में छठे पायदान पर बनी हुई है। श्रीलंका के खाते में 5 मैच में एक जीत, 2 हार और 2 ड्रॉ मुकाबलों के साथ कुल 20 अंक हैं। उसका जीत प्रतिशतक 33.33 का है।(फोटो क्रेडिट Sri Lanka Cricket X)​

सातवें स्थान पर है इंग्लैंड07 / 09

सातवें स्थान पर है इंग्लैंड

​इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। इंग्लिश टीम के खाते में अबतक खेले 13 टेस्ट में 4 जीत, 8 हार और एक ड्रॉ मुकाबले के साथ कुल 38 अंक हैं। उसका जीत प्रतिशत 24.36 का है।(फोटो क्रेडिट AP)​

आठवें स्थान पर है पाकिस्तान08 / 09

आठवें स्थान पर है पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी के बाद अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। पाकिस्तान को अबतक खेले 6 टेस्ट में से 2 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। उसके खाते में 16 डिमेरिट अंक के साथ कुल 8 अंक हैं। उसका जीत प्रतिशत 22.22 का है।(फोटो क्रेडिट PCB X)​

आखिरी स्थान पर है वेस्टइंडीज09 / 09

आखिरी स्थान पर है वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका में नौवें यानी आखिरी पायदान पर काबिज है। विंडीज ने अबतक खेले 12 टेस्ट में से 2 में जीत मिली है जबकि 8 में उसे हार मिली है। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। विंडीज के खाते में 2 डिमैरिट प्वाइंट आए हैं। वेस्टइंडीज के खाते में 30 अंक और जीत प्रतिशत 20.83 का है।(फोटो क्रेडिट Windies X)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!