टीवी मसाला

103 डिग्री बुखार से रातभर जूझ रहीं Debina Bonnerjee, बेटी की भी बिगड़ रही है हालत

Debina Bonnerjee Health Update: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने हाल ही में बताया कि वह तेज बुखार से जूझ रही हैं और अब उनकी बेटी में भी वही लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

Image

debina bonnerjee with daughter (photo credit- instagram)

Debina Bonnerjee Health Update: टीवी एक्ट्रेस और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) की पत्नी देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। देबिना बनर्जी की हालत काफी ज्यादा खराब हैं और वह तेज बुखार से जूझ रही हैं। देबिना ने खुद बताया कि एक समय पर उन्हें 103 डिग्री से भी ज्यादा बुखार था। एक्ट्रेस के लिए परेशानी की बात ये है कि अब उनकी बेटी में भी वही लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जो उनमें नजर आ रहे हैं और इस वजह से वह काफी ज्यादा टेंशन में हैं। देबिना बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैंस को अपनी हालत के बारे में बताया, जिसके बाद एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ फैंस कर रहे हैं। अब पार्थ समथान ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। इस मौके पर उन्होंने रिपोर्ट्स फैलाने वालों को आड़े हाथ लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'आप कहां है?', कोल्ड ड्रिंक के साथ कॉकरोच निकलने पर हैरान हुईं Shweta Tiwari, तुकाराम मुंढे से मांगी मदद

    देबिना बनर्जी को रात-भर रहा बुखार

    देबिना बनर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा, 'मुंबईवासियों, अपना ख्याल रखें। यह वायरल बुखार बहुत थका देने वाला और जिद्दी है। मेरा बुखार 103 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर चला गया और दवा के बावजूद बार-बार लौट रहा है। शरीर में दर्द, ठंड लगना, नाक बंद होना, खांसी और स्वाद पूरी तरह गायब हो जाना… अब मेरी बेटी में भी ऐसे ही लक्षण दिख रहे हैं।' देबिना बनर्जी की दो बेटियां हैं, जिनका नाम लियाना या दिविशा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में ये नहीं बताया कि उनकी कौन सी बेटी वायरल के चपेट में आ गई है। बता दें कि देबिना ने ये पोस्ट बीती रात किया था और अब तक एक्ट्रेस ने अपना नया हेल्थ अपडेट नहीं दिया है। फैंस एक्ट्रेस की तबीयत के बारे में अब जानना चाहते हैं। अब पार्थ समथान ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। इस मौके पर उन्होंने रिपोर्ट्स फैलाने वालों को आड़े हाथ लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'हैरान कर देने वाले टाइटल्स', Parth Samthaan ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, मीडिया को लिया आड़े हाथ
    debina bonnerjee with daughter

    debina bonnerjee with daughter (photo credit- instagram)

      देबिना बनर्जी और गुरमीत सिंह की लव स्टोरी

      देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी टीवी के स्टार कपल है। दोनों ने कई शोज में काम किया, लेकिन रामायण में दोनों एक साथ पहली बार दिखे। इस शो के सेट पर ही प्यार हुआ और फिर दोनों ने डेटिंग लाइफ एन्जॉय करने के बाद शादी करने का फैसला ले लिया। देबिना और गुरमीत ने एक या दो नहीं बल्कि तीन बार शादी की है। कपल ने पहली बार साल 2006 में परिवार से छिपकर मंदिर में शादी की। दूसरी बार 15 फरवरी 2011 को परिवार की सहमति से और तीसरी बार 4 अक्टूबर 2021 को बंगाली रीति-रिवाजों के साथ शादी की। अब दोनों अपनी बेटियों के साथ लाइफ में खुश हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article