Tulsidas Jayanti Wishes in Hindi: आज तुलसीदास जयंती है। 16वीं सदी में आज के ही दिन भक्तिकाल के महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म हुआ था। तुलसीदास का जन्म कब हुआ, इसे लेकर विद्वानों में अलग-अलग मत हैं, लेकिन आम तौर पर उनका जन्म 16वीं सदी में माना जाता है। उनका जीवन राम भक्ति में समर्पित रहा। तुलसीदास ने भगवान राम को अपनी भक्ति का केंद्र बनाया और ‘रामचरितमानस’ जैसा महाग्रंथ रच डाला। इसमें उन्होंने भगवान राम के जीवन और आदर्शों को बहुत सरल भाषा में बताया। यही वजह है कि यह ग्रंथ घर-घर तक पहुंचा।
उस दौर में संस्कृत आम लोगों की भाषा नहीं थी। तुलसीदास ने अवधी जैसी लोकभाषा में रामकथा लिखी। इससे राम की कहानी आम लोगों तक पहुंची। गांवों से लेकर शहरों तक इसे पढ़ा और सुना जाने लगा। तुलसीदास की रचनाओं में सिर्फ भक्ति नहीं है। उनमें जीवन जीने की सीख भी मिलती है। वे प्रेम, दया, सेवा, मर्यादा और अच्छे आचरण की बात करते हैं। तुलसीदास की सबसे बड़ी खासियत उनकी भाषा की सरलता है।
आज तुलसीदास जयंती के मौके पर आप उनके विचारों को याद करते हुए अगर किसी अपने को शुभकामना देना चाहते हैं तो यहां से आफको मदद मिल सकती है। यहां देखें तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं हिंदी में:
1. महाकाव्य रामचरित मानस के रचयिता, गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती की आप सभी श्री रामभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं हो।
2. धन्य गुरुवर लेखनी, धन्य तुम्हारी करनी, धन्य है वो देव पिता भी, धन्य तुम्हारी जननी, जिसको लागा हरी रंग लागा, रंग कोई लागे ना, रंगी तो बस मन चदरिया, हरी के रंग है रंगनी।
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं
3. तुलसी मीठे बचन ते सुख उपजत चहुं ओर, बसीकरन इक मंत्र है परिहरू बचन कठोर.
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं
4. तुलसीदास की जयंती पर आपको और आपके परिवार वालों को बधाई।
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं
5. जिनके पास धर्म का ज्ञान है वे सभी कहते हैं कि सत्य ही परम धर्म है।
तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन
6. अभिमानी व्यक्ति चाहे वह आपका गुरु, पिता व उम्र अथवा ज्ञान में बड़ा भी हो, उसे सही दिशा दिखाना अति आवश्यक होता है।
तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन

तुलसीदास जयंती 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
7. हनुमान चालीसा लिखी, अमर अमिट ये गाथा, घट में हरी बसे तुम्हरे, मन भक्ति में लागा, दरस दिए राम लला ने, हनुमत संग बिराजे, उदय हुआ सुख का सूरज, भाग्य किस्मत जागा।
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं
8. नमन करू तुम चरणों में, राम चरित के रचेता, तुलसीदास दोनों कर जोडू, राम ह्रदय विजेता।
तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं
9. तुलसीदासजी के अनुसार मुसीबत आने पर मनुष्य के ये 7 गुण काम आते हैं। ज्ञान, विनम्रता, विवेक, साहस, अच्छे कर्म, सच्चाई और भगवान में आस्था।
तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन
आप इन संदेशों के जरिए अपनों को तुलसीदास जयंती की शुभकामनाएं दे कर उन्हें अपने जीवन में भक्ति और मानवता का धर्म बता सकते हैं।
