उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का महल 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रतीक के निधन पर उनके बड़े भाई और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक जताया है। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं की तरफ से प्रतीक यादव के निधन पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आज प्रतीक यादव इस दुनिया में नहीं रहे, उनके बारे में 5 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी हैं।
May 13, 6:56 AMShastri Park-Mayur Vihar Phase III Corridor: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की नई विस्तार योजना के तहत पूर्वी दिल्ली की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक एक नया मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित किया गया है। यह रूट घनी आबादी वाले ट्रांस-यमुना क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लक्ष्य से तैयार किया गया है।
May 12, 4:14 PMFire incidents In Indian Cities: आज देश के कई शहरों में आग लगने की अलग-अलग घटनाओं ने लोगों में दहशत और अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। कहीं सोसाइटी के फ्लैट आग की चपेट में आ गए तो कहीं मॉल, वेयरहाउस और चलती बस में आग भड़क उठी। ऐसे में यहां देखें भयावह अग्निकांडों की तस्वीरें।
Apr 29, 7:35 AMAmbala Kurali Expressway: दिल्ली-एनसीआर की तपती गर्मी और गर्मियों की छुट्टियां मिलते ही लोगों का रुख पहाड़ों की ओर हो जाता है। खासकर मनाली, शिमला और हिमाचल की वादियां यात्रियों को खूब आकर्षित करती हैं। लेकिन लंबी ड्राइव, ट्रैफिक जाम और थकान इस सफर को मुश्किल बना देते हैं। ऐसे में अंबाला-कुराली एक्सप्रेसवे एक बड़ी राहत बनकर सामने आ रहा है। यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ यात्रा का समय कम करेगा, बल्कि सफर को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित भी बनाएगा। आधुनिक तकनीक और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यह प्रोजेक्ट आपकी यात्रा के अनुभव को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखता है।
Apr 28, 12:46 PMDelhi Dehradun Economic Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देंगे। इस दौरान वे दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन कर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और विकास को नई दिशा देंगे।
Apr 14, 3:53 AMउत्तर भारत में हालिया आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन अब मौसम धीरे-धीरे गर्म होगा और धूप भी तेज पड़ेगी। उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 6-8 डिग्री, पूर्वी भारत में 5-7 डिग्री और सेंट्रल इंडिया के अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है, जिससे मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का असर अभी रहेगा। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है।
Apr 11, 2:53 AMदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई राज्यों में बारिश के चलते तापमान लगातार कम बना हुआ है, जिससे गर्मी और लू से राहत मिली है। उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
Apr 10, 7:05 AMदेश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में अंबाला-कोटपुतली इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाया जा रहा है। 22.85 किमी लंबी इस सड़क परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। अंतिम चरण में छोटे-मोटे काम बचे हैं, जिन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। चलिए तस्वीरों में देखतें हैं हाईवे की पूरी प्रोग्रेस। सभी तस्वीरें और जानकारी इंफ्रा व्लॉगर मोहित कुमार के सोशल मीडिया हैंडल x.com/DetoxTravellerr से साभार लिए गए हैं।
Apr 09, 12:13 PMभारत में मौसम ने करवट ली है और भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत बनी रहेगी। हालांकि, कई राज्यों में तापमान 38 डिग्री के आसपास है, लेकिन मौसमी गतिविधियों से मौसम सुहावना बना हुआ है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
Apr 09, 5:38 AMदेश के तमाम छोटे-बड़े शहरों और गांव-कस्बों को जोड़ने के लिए सड़क परियोजनाएं तैयार हो रही हैं। इसमें बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे भी शामिल हैं और छोटे-छोटे चंद किमी लंबे हाईवे भी। ऐसा ही एक प्रोजेक्ट अंबाला से काला अंब तक का भी है। 34 किमी लंबे इस हाईवे का काम कहां तक पहुंचा है, चलिए तस्वीरों में देखते हैं।
Apr 08, 12:38 PMरेलवे स्टेशन हमेशा से ही यात्रियों और रेल प्रेमियों के लिए खासे आकर्षण का केंद्र रहे हैं। स्टेशन की भीड़भाड़, प्लेटफॉर्म पर चाय और समोसे बेचते विक्रेताओं की आवाजें, पटरियों पर दौड़ती ट्रेन की लय और दूर से आती सीटी एक अनोखा माहौल बनाती है। यह किसी सफर की सिर्फ शुरुआत या अंत नहीं, बल्कि यादों का हिस्सा भी बन जाता है। इन्हीं के बीच देश में कुछ ऐसे अनोखे और कम चर्चित स्टेशन भी हैं, जो अपनी अलग पहचान रखते हैं। ये स्टेशन सिर्फ ठहराव नहीं, बल्कि आसपास की प्राकृतिक सुंदरता, इतिहास और स्थानीय जीवन की झलक देते हैं। आज ऐसे ही ऑफबीट स्टेशनों की तरफ रोमांच और खोज के नए दरवाजे खोलते हैं।
Apr 08, 11:19 AMभारत की नदियां अक्सर अपने विशाल विस्तार और धार्मिक महत्व के लिए जानी जाती हैं, लेकिन राजस्थान के अलवर जिले में एक ऐसी नदी बहती है जिसकी लंबाई भले ही केवल 45 किलोमीटर हो, पर उसकी कहानी बड़ी नदियों से भी कहीं ज्यादा प्रेरणादायक है। यह है अरवरी नदी, जिसे भारत की सबसे छोटी नदी कहा जाता है।
Apr 04, 9:04 AMAssam Election 2026: असम में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। 9 अप्रैल को वोटिंग होनी है, इसके कारण राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है, लेकिन इस चुनावी शोर के बीच प्रकृति प्रेमियों के लिए एक सुखद खबर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में इन दिनों पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ रहा है। चुनाव के दौर के बीच भी देश-दुनिया से सैलानी असम की इस अनमोल विरासत का दीदार करने पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं उन जानवरों के बारे में जो चुनावी महीने में भी सैलानियों को खींच रहे हैं।
Apr 03, 8:25 AMWest Bengal Famous Food: पश्चिम बंगाल का खान-पान अपनी समृद्ध परंपरा, खास मसालों और अनोखे स्वाद के लिए पूरे देश में मशहूर है। यहां के व्यंजन संस्कृति और इतिहास की झलक दिखाते हैं, जो हर निवाले में एक अलग कहानी बयान करते हैं। मीठे से लेकर नमकीन तक, इस राज्य का हर स्वाद लोगों के दिल में खास जगह बना लेता है। तो आइए जानें West Bengal के फेमस फूड्स के बारे में।
Apr 02, 3:09 PMदिल्ली के अक्षरधाम Swaminarayan Akshardham में 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी की एक पैर पर खड़ी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। यह ऐतिहासिक क्षण महंत स्वामी महाराज की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसने इसे आध्यात्मिक रूप से और भी विशेष बना दिया।
Mar 26, 7:17 AMदेश में जब लग्जरी और हाईटेक रेलवे स्टेशनों की बात होती है तो अक्सर लोगों के मन में दिल्ली और मुंबई का नाम आता है। लेकिन इन दोनों महानगरों से दूर एक शहर ऐसा भी है, जहां बना रेलवे स्टेशन अपनी आधुनिक सुविधाओं, एयरपोर्ट जैसी व्यवस्था और शानदार डिजाइन के चलते भारत का सबसे लग्जरी स्टेशन माना जाता है।
Mar 18, 2:57 AMहिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों को बाढ़ के कहर से सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने अब वैज्ञानिक दृष्टिकोण का सहारा लिया है। 'जल शक्ति' विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने गुरुवार को मनाली का दौरा कर स्पष्ट किया कि इस बार सुरक्षा दीवारें केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं होंगी, बल्कि सेंट्रल वाटर कमीशन की वैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर तैयार की जाएंगी। ब्यास नदी के रौद्र रूप को शांत करने और स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानसून से पहले की समय-सीमा तय कर दी गई है।
Mar 12, 6:23 PMदेश में इस समय कई एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं, जिनका काम पूरा होने और आम जनता के लिए खोले जाने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ऐसा ही एक एक्सप्रेसवे हरियाणा में अंबाला और उत्तर प्रदेश में शामली के बीच बनाया जा रहा है। अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे के पहले यूपी वाले हिस्से में कितना हुआ काम, यहां जानें -
Mar 12, 5:36 AMसाइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक से जूझने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। GMDA (गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण) ने सदर्न पेरिफेरल रोड SPR पर 755 करोड़ रुपये की लागत से एक नए 4.2 किलोमीटर लंबे सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही, NHAI द्वारका एक्सप्रेसवे पर ग्लोबल सिटी को जोड़ने के लिए 923 करोड़ रुपये का ट्रम्पेट इंटरचेंज बनाने जा रहा है।
Mar 10, 5:42 AMबिहार की राजनीति में दशकों से 'समाजवाद' और 'परिवारवाद' के बीच एक महीन रेखा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो हमेशा से राजनीति में परिवारवाद के घोर विरोधी रहे हैं, अब उनके जीवन में भी एक बड़ा मोड़ आया है। उनके बेटे निशांत कुमार के जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने के साथ ही बिहार के सियासी गलियारों में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। बिहार के लोकतांत्रिक इतिहास में नीतीश कुमार अब ऐसे 9वें मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिनकी विरासत को संभालने के लिए उनके पुत्र ने चुनावी राजनीति की दहलीज पर कदम रखा है।
Mar 09, 5:16 AMभारत के कई ऐसे शहर हैं, जिन्हें उनकी खासियत के चलते निकनेम से भी जाना जाता है। ऐसे ही एक शहर को “कई अजूबों की पहाड़ी” कहते हैं। यह शहर पहाड़ियों, झरनों और प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। भगवान राम से भी इस जगह का नाम जुड़ा हुआ है, आइए जानते हैं कि ये कौन सा शहर हैं।
World Best Airport: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को आगमन के मामले में विश्व स्तर पर लगातार चौथी बार सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का दर्जा मिला है। यहां टर्मिनल-1 और टर्मिनल-2 हैं, जिनमें T2 अपनी वास्तुकला (गार्डन टर्मिनल) के लिए फेमस है, जहां से देश-दुनिया के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध हैं।
Mar 05, 4:26 AMकेला भारत में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसलों में से एक है और यह देश की कृषि अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोषण से भरपूर होने के कारण इसकी मांग साल भर बनी रहती है। यह फसल छोटे और बड़े दोनों किसानों के लिए लाभकारी मानी जाती है। कम समय में तैयार होने और नियमित आय देने के कारण केला खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मददगार है।
Mar 02, 10:43 AMFirst Digital Highway: भारत के प्रस्तावित 10000 किलोमीटर डिजिटल हाईवे में से एक बाराबंकी-रुपईडीहा हाईवे को विकसित करने की कवायत तेज है, जिसमें 5जी, 6जी और एआई की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह यूपी को पड़ोसी देश नेपाल की सीमा तक कनेक्टिविटी देगा। NHAI 153 किलोमीटर लंबा बाराबंकी नेशनल हाईवे (Barabanki Rupaidiha Highway) 6 लेन तक विस्तार करेगी। इसके खुलने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिले नेपाली से कनेक्ट हो सकेंगे। आइये जानते हैं डिजिटल हाईवे कैसे काम करते हैं?
Mar 18, 5:02 PM