दोनों तरफ लहलहाती फसल, बीच से गुजरता ये नया 34 किमी हाईवे; जानें अपडेट, देखें तस्वीरें

देश के तमाम छोटे-बड़े शहरों और गांव-कस्बों को जोड़ने के लिए सड़क परियोजनाएं तैयार हो रही हैं। इसमें बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे भी शामिल हैं और छोटे-छोटे चंद किमी लंबे हाईवे भी। ऐसा ही एक प्रोजेक्ट अंबाला से काला अंब तक का भी है। 34 किमी लंबे इस हाईवे का काम कहां तक पहुंचा है, चलिए तस्वीरों में देखते हैं।

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Apr 8 2026, 18:08 IST
अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से शुरुआतImage Credit : X.com/DetoxTravellerr01 / 07

अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से शुरुआत

इस 34 किलोमीटर लंबे हाईवे की शुरुआत राजापुर खेलन के पास अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से शुरू होता है और काला अंब तक जाता है। यहां पर ट्रम्पेट इंटरचेंज बनाया गया है।

शुरुआत में बचा कामImage Credit : X.com/DetoxTravellerr02 / 07

शुरुआत में बचा काम

जैसा कि हमने बताया कि इस हाईवे की शुरुआत अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से होती है और यहां ट्रम्पेट इंटरचेंज बनाया गया है। इस इंटरचेंज पर ही कुछ काम बचा हुआ है। जहां इस हाईवे के लिए टोल प्लाजा बनेगा, वहां पर थोड़ा सा काम बचा है।

इन शहरों को बायपास करता है हाईवेImage Credit : X.com/DetoxTravellerr03 / 07

इन शहरों को बायपास करता है हाईवे

अंबाला-काला अंब हाईवे अंबाला से शाहजादपुर और नारायणगढ़ जैसे शहरों को बायपास करते हुए काला अंब तक जाता है। नारायणगढ़ तक यह ग्रीनफील्ड है, जबकि नारायणगढ़ पार करने के बाद इसका एक छोटा हिस्सा ब्राउनफील्ड है।

99 फीसद काम पूरा हुआImage Credit : X.com/DetoxTravellerr04 / 07

99 फीसद काम पूरा हुआ

34 किमी लंबे अंबाला-काला अंब हाईवे का काम लगभग 99 फीसद तक पूरा हो चुका है। शुरुआत में कुछ काम बचा है, इसके अलावा पूरा हाईवे तैयार हो चुका है। हालांकि, पूरा हाईवे ट्रैफिक के लिए खोला नहीं गया है।

लहलहाती फसलों के बीच काली पट्टीImage Credit : X.com/DetoxTravellerr05 / 07

लहलहाती फसलों के बीच काली पट्टी

हरियाणा उपजाऊ जमीन पर बना यह हाईवे खूबसूरती का दूसरा नाम है। क्योंकि हाईवे के दोनों ओर दूर-दूर तक फैले हुए मैदानी खेत हैं, जिनमें ज्यादातर समय फसल लहलहाती है।

NH344 और NH7Image Credit : X.com/DetoxTravellerr06 / 07

NH344 और NH7

अंबाला के काला अंब तक बना 34 किमी लंबा यह हाईवे दो नेशनल हाईवे का हिस्सा है। अंबाला से शाहजादपुर तक यह हाईवे NH344 कहलाता है, जबकि यहां से आगे यह NH7 हो जाता है। क्योंकि यहां से NH344 यमुनानगर की ओर चला जाता है।

यहां पूरी तरह से खुल गया हाईवेImage Credit : X.com/DetoxTravellerr07 / 07

यहां पूरी तरह से खुल गया हाईवे

शाहजादपुर के पास, जहां से यह हाईवे NH7 बनता है, वहां से यह पूरी तरह से आम जनता के लिए आधिकारिक तौर पर खुल चुका है। यह पूरा एक्सप्रेसवे 4 लेन का है और इसके ब्राउनफील्ड हिस्से को भी चौड़ा किया गया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!