हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। 6 लेन का यह एक्सप्रेसवे 121.786 किमी लंबा है। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में शामली और सहारनपुर जिलों से होकर गुजरता है।
अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे की शुरुआत शामली जिले में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के पास से शुरू होता है। यहां पर एक क्लोवरलीफ इंटरचेंज बनाया गया है, जिसका काम तेजी से चल रहा है।
अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे के पैकेज 1 की कुल लंबाई 46.1 किमी है और एक्सप्रेसवे के कई जगहों पर रोड लेइंग व अर्थवर्क का काम काफी हद तक पूरा कर लिया गया है। हालांकि, एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर अब भी काफी ज्यादा काम बचा हुआ है।
अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे के पैकेज 1 में कई स्ट्रक्चर अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुए हैं। कई जगहों पर बाधाएं बनी हुई हैं। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का काम भी अभी काफी सुस्त नजर आ रहा है।
हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन टावर की शिफ्टिंग के कारण भी एक फ्लाईओवर का काम लगभग एक साल से अटका हुआ है।
अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे के पैकेज 1 की पहली डेडलाइन 15 मई 2025 थी, जो बहुत पहले निकल चुकी है। अब इसकी अगली डेडलाइन 25 जुलाई 2026 है। लेकिन दूसरी डेडलाइन तक भी इसका काम पूरा होने की संभावना नहीं है। सभी तस्वीरें और जानकारी इंफ्रा व्लॉगर मोहित कुमार के सोशल मीडिया हैंडल x.com/DetoxTravellerr से ली गई हैं।