Aaj Ka Mausam: 40 घंटे नरम रहेंगे सूरज के तेवर, 15 राज्यों में बारिश

देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई राज्यों में बारिश के चलते तापमान लगातार कम बना हुआ है, जिससे गर्मी और लू से राहत मिली है। उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Apr 10 2026, 12:35 IST
दिल्ली-एनसीआर का मौसमImage Credit : AI Image01 / 08

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है। धूप और बादलों के बीच संतुलन के कारण तापमान नियंत्रित है और गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तेज बारिश की संभावना नहीं है, वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है, जिससे प्रदूषण का असर कम हुआ है।

बिहार में मौसम कैसा रहेगाImage Credit : AI Image02 / 08

बिहार में मौसम कैसा रहेगा

बिहार के कई जिलों में कल दिन भर बादल छाए रहे, साथ ही कुछ इलाकों में आंधी और बारिश भी देखने को मिली। अररिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, ठनका और ओले गिरने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि आज यानी शुक्रवार 10 अप्रैल से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, जिससे गर्मी का असर महसूस होगा।

उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा हैImage Credit : AI Image03 / 08

उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा है

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम नरम बना हुआ है और तापमान कम होने से लोगों को राहत मिल रही है। सुबह हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी राज्य में प्रचंड गर्मी के आसार नहीं है। हालांकि, आज सुबह से ही धूप खिली हुई है।

राजस्थान में मौसम कैसा हैImage Credit : AI Image04 / 08

राजस्थान में मौसम कैसा है

राजस्थान में पिछले दिनों से बदला मौसम अब भी जारी है। कल भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कल यानी शनिवार 11 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीकानेर संभाग में बादल छाने और तेज हवाओं के साथ बारिश संभव है। इसके बाद तापमान 3-4 डिग्री बढ़ेगा और गर्मी का असर फिर बढ़ने लगेगा।

उत्तराखंड का मौसमImage Credit : AI Image05 / 08

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सक्रिय बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट है। चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना अब भी बनी हुई है। केदारनाथ धाम के आसपास बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को सर्दी का एहसास हो रहा है।

हिमाचल का मौसमImage Credit : AI Image06 / 08

हिमाचल का मौसम

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना है। शिमला, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा भी जताया गया है। जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर बना हुआ है।

पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान-बारिशImage Credit : AI Image07 / 08

पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान-बारिश

पूर्वोत्तर भारत में अगले आज मौसम खराब रहने का अनुमान है। चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से ओडिशा, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। बिजली गिरने, ओले और कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी की भी आशंका है।

केरल में बारिश का अलर्टImage Credit : AI Image08 / 08

केरल में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से अगले 2 से 3 दिन मौसम खराब रहेगा। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं अन्य क्षेत्रों में तापमान बढ़ने से हीटवेव जैसी स्थिति बनने के संकेत हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!