Delhi Dehradun Expressway: आज मिलेगा देश को सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर; 10 इंटरचेंज और वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, PM Modi काटेंगे फीता

Delhi Dehradun Economic Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देंगे। इस दौरान वे दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन कर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और विकास को नई दिशा देंगे।

Authored by: निलेश द्विवेदीUpdated Apr 14 2026, 09:23 IST
​दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन01 / 07

​दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 :15 बजे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे खंड पर बने वन्यजीव गलियारे की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:40 बजे देहरादून के पास स्थित जय मां दात काली मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 12:30 बजे देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (DDEC) का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

​12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित02 / 07

​12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित

213 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला और एक्सेस कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। यह गलियारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरता है और दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय वर्तमान में छह घंटे से अधिक से घटकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा।

​यात्रियों के लिए सुरक्षित और अधिक कुशल यात्रा03 / 07

​यात्रियों के लिए सुरक्षित और अधिक कुशल यात्रा

इस परियोजना के कार्यान्वयन में निर्बाध हाई स्पीड कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), चार प्रमुख पुल और सड़क किनारे 12 जन सुविधाओं का निर्माण भी शामिल है। यात्रियों के लिए सुरक्षित और अधिक कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए यह गलियारा उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएम) से सुसज्जित है।

​मानव-वन्यजीव संघर्ष में अत्यधिक कमी लाना लक्ष्य04 / 07

​मानव-वन्यजीव संघर्ष में अत्यधिक कमी लाना लक्ष्य

इस क्षेत्र की पारिस्थितिक संवेदनशीलता, समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीवों को ध्यान में रखते हुए, इस गलियारे को कई विशेषताओं के साथ डिजाइन किया गया है जिनका उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष में अत्यधिक कमी लाना है। जंगली जानवरों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, परियोजना में वन्यजीव संरक्षण के लिए कई विशेष सुविधाएं शामिल की गई हैं।

​क्या-क्या है कॉरिडोर में शामिल05 / 07

​क्या-क्या है कॉरिडोर में शामिल

इनमें 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है। कॉरिडोर में आठ पशु मार्ग, 200 मीटर लंबे दो हाथी अंडरपास और दात काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग भी शामिल है।

​परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के किस विजन को दर्शाती है?06 / 07

​परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के किस विजन को दर्शाती है?

यह परियोजना प्रधानमंत्री के उस विजन को दर्शाती है जिसमें अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का विकास करना शामिल है, जो उच्च गति संपर्क को पर्यावरणीय स्थिरता और नागरिकों के जीवन की बेहतर गुणवत्ता के साथ जोड़ता है।

​विकास के नए रास्ते खोलेगा कॉरिडोर 07 / 07

​विकास के नए रास्ते खोलेगा कॉरिडोर

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रमुख पर्यटन और आर्थिक केंद्रों के बीच संपर्क बढ़ाकर और पूरे क्षेत्र में व्यापार और विकास के नए रास्ते खोलकर क्षेत्रीय आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!