Ambala–Kotputli Economic Corridor का ताजा अपडेट, देखें तस्वीरें

देश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में अंबाला-कोटपुतली इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाया जा रहा है। 22.85 किमी लंबी इस सड़क परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। अंतिम चरण में छोटे-मोटे काम बचे हैं, जिन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। चलिए तस्वीरों में देखतें हैं हाईवे की पूरी प्रोग्रेस। सभी तस्वीरें और जानकारी इंफ्रा व्लॉगर मोहित कुमार के सोशल मीडिया हैंडल x.com/DetoxTravellerr से साभार लिए गए हैं।

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Apr 9 2026, 17:43 IST
कितना लंबा है यह हाईवेImage Credit : X.com/DetoxTravellerr01 / 07

कितना लंबा है यह हाईवे

Ambala–Kotputli Economic Corridor को NH-152G नाम दिया गया है। 4 लेन का यह नेशनल हाईवे 22.85 किमी लंबा है, जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में आता है।

हाईवे के ईस्ट-वेस्ट कनेक्टImage Credit : X.com/DetoxTravellerr02 / 07

हाईवे के ईस्ट-वेस्ट कनेक्ट

पूर्वी छोर पर यह हाईवे शाहबाद में NH44 और NH444A से कनेक्ट होता है। और पश्चिमी हिस्से में यह नेशनल हाईवे 152 तक जाता है। यह हाईवे NH152 का ही स्पर है, इसलिए इसे NH-152G नाम दिया गया है।

हाईवे निर्माण की डेडलाइनImage Credit : X.com/DetoxTravellerr03 / 07

हाईवे निर्माण की डेडलाइन

हाईवे का निर्माण कार्य 2 जून 2023 को शुरू हुआ था और इसका काम पूरा होने की पहले डेडलाइन 31 मई 2025 थी, जिसे गुजरे हुए लगभग एक साल हो गया है। अब इसकी अगली डेडलाइन 30 अप्रैल 2026 रखी गई है।

हाईवे पर कब से मार पाएंगे फर्राटाImage Credit : X.com/DetoxTravellerr04 / 07

हाईवे पर कब से मार पाएंगे फर्राटा

इस हाईवे प्रोजेक्ट को सीगल इंडिया बना रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार यह अपनी डेडलाइन को मिस नहीं करेगा और जून 2026 तक इस पर आप फर्राटा मारते हुए सफर कर सकते हैं।

हाईवे की स्टार्टिंग में काम का अपडेटImage Credit : X.com/DetoxTravellerr05 / 07

हाईवे की स्टार्टिंग में काम का अपडेट

शाहबाद की तरफ से NH44 और NH444A के साथ कनेक्टिंग का इस हाईवे काफी हद तक हो चुका है। शाहबाद की तरफ से आने वाले ट्रैफिक के लिए एंट्री और अंबाला तरफ जाने वाले ट्रैफिक के लिए एग्जिट भी बनाया गया है, जो पूरी तरह से तैयार हैं। NH444A पर कनेक्टिविटी के लिए एलिवेटेड सेक्शन बनाया गया है।

दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन के ऊपर हाईवेImage Credit : X.com/DetoxTravellerr06 / 07

दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन के ऊपर हाईवे

दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन के ऊपर इस हाईवे पर रोड लेइंग तक काम हो चुका है, सिर्फ लेन मार्किंग का काम बचा है। हाईवे एक नगर के ऊपर से भी गुजरता है, जहां रोड लेइंग का काम पूरा है, लेन मार्किंग होनी बाकी है।

टोल प्लाजा भी बनकर तैयारImage Credit : X.com/DetoxTravellerr07 / 07

टोल प्लाजा भी बनकर तैयार

Ambala–Kotputli Economic Corridor पर टोल प्लाजा भी बनकर तैयार हो चुका है। हालांकि, वहां सीसीटीवी और स्कैनर जैसे उपकरण लगाना अभी बाकी है। बाकी हाइवे का मुख्य कैरिजवे लगभग तैयार हो चुका है। क्रैश बैरियर्स को पेंट कर दिया गया है और स्ट्रीट लाइट्स के लिए कई जगह पोल भी लगाए जा चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!