भारत का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन रानी कमलापति है। इसे सबसे अधिक लग्जरी वाला रेलवे स्टेशन माना जाता है। जिसमें आधुनिक सुविधाएं, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देखे को मिलती है।
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। इस स्टेशन का नाम पहले हबीबगंज था। 13 नवंबर 2021 को इस रेलवे स्टेशना का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन रखा गया।
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का रिडेवलपमेंट पीपीपी मॉडल के तहत किया गया है। जिसे इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (IRSDC) और बंसल ग्रुप ने मिलकर पूरा किया। पीपीपी मॉडल के तहत ही इस रेलवे स्टेशन का संचालन भी किया जा रहा है।
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर आपको एयरपोर्ट जैसी ही फीलिंग आएगी। यहां पर बड़ा कॉनकोर्स बना हुआ है। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए वेटिंग लाउंज भी आधुनिक बनाया गया है। इस स्टेशन की इमारत सोलर पैनल आधारित है।
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर फूड कोर्टस के साथ ही ब्रांडेड रिटेल आउटलेट्स भी है। यहां शॉपिंग स्टोर, केटरिंग शॉप और रेस्तरां जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।
इस रेलवे स्टेशन की पूरी लॉबी एयर कंडीशन्ड है। ऊपर चढ़ने व उतरने के लिए हाई-स्पीड एस्केलेटर और लिफ्ट बनी हुई हैं। इसके अलावा ऑटोमोबाइल्स शोरूम, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और होटल जैसी सुविधाएं भी यहां हैं।
सिक्योरिटी के मामले में भी यह रेलवे स्टेशन टॉप पर आता है, क्योंकि यह हाई-टेक सिक्योरिटी और CCTV कैमरे से लैस है। परिसर में 162 हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगे हैं। इसके अलावा आग बुझाने के लिए यहां ऐसी आधुनिक मशीनें है, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती।