5 बातें जो Prateek Yadav के बारे में जानना जरूरी हैं

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का महल 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रतीक के निधन पर उनके बड़े भाई और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक जताया है। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं की तरफ से प्रतीक यादव के निधन पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आज प्रतीक यादव इस दुनिया में नहीं रहे, उनके बारे में 5 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी हैं।

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated May 13 2026, 12:26 IST
अखिलेश के सौतेले भाई थे प्रतीक यादवImage Credit : प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम से01 / 07

अखिलेश के सौतेले भाई थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव यूपी की राजनीति के दिग्गज रहे मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे थे। उनकी मां मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना यादव थीं। साधना यादव का साल 2022 में निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का जब 2003 में निधन हुआ, उसके बाद साधन यादव सुर्खियों में आईं। फरवरी 2007 में मुलायम सिंह ने साधना से रिश्ता स्वीकार किया। इसके बाद साधना और उनके बेटे प्रतीक के बारे में दुनिया को अधिक जानकारी मिली।

खुशमिजाज इंसान थे प्रतीक यादवImage Credit : प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम से02 / 07

खुशमिजाज इंसान थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव के साथ जिम करने वाले लोगों का कहना है कि वह बहुत खुशमिजाज इंसान थे। सबका सम्मान करते थे, हर रोज लगभग दो घंटे जिम उनकी आदत के शामिल था। हालांकि, इन दिनों जिम बंद था। अपनी मां के देहांत के बाद उन पर असर पड़ा था। मां की मौत के बाद से वह थोड़ा परेशान रहा करते थे। वह किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, यह उन्होंने कभी जाहिर नहीं होने दिया।

लीड्स यूनिवर्सिटी, लंदन से MBA थे प्रतीकImage Credit : प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम से03 / 07

लीड्स यूनिवर्सिटी, लंदन से MBA थे प्रतीक

प्रतीक यादव ने यूनाइटेड किंगडम में लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री ली थी। वह रियल एस्टेट का बिजनेस करते थे और जिन भी चलाते थे। प्रतीक यादव स्वयं भी फिटनेस के काफी शौकीन थे। उनकी आलीशान जीवनशैली थी, उनके पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन था।

जानवरों से प्रेम करते थे प्रतीक यादवImage Credit : प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम से04 / 07

जानवरों से प्रेम करते थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव एनिमल लवर थे, उन्होंने जीव आश्रय फाउंडेशन भी खोला था। जानवरों के प्रति अपने लगाव के चलते वह अक्सर उनकी फलाई के लिए काम करते हुए दिखाई देते थे। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे, लेकिन राजनीति से दूरी बनाकर रखते थे।

प्रतीक की पत्नी का असली नाम अपर्णा बिष्टImage Credit : प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम से05 / 07

प्रतीक की पत्नी का असली नाम अपर्णा बिष्ट

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा का शादी से पहले पूरा नाम अपर्णा बिष्ट था। इन दोनों की साल 2011 में शादी हुई थी। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम अपर्णा यादव लिखना शुरू किया। अपर्णा यादव राजनेता हैं। अपर्णा यादव ने साल 2017 में समाजवादी पार्टी की टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। अब अपर्णा भाजपा नेता हैं।

प्रतीक यादव और मानसिक स्वास्थ्यImage Credit : प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम से06 / 07

प्रतीक यादव और मानसिक स्वास्थ्य

ज्ञात हो कि प्रतीक यादव ने 19 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पत्नी अपर्णा यादव पर परिवार के साथ उनके संबंध बिगाड़ने का आरोप लगाया था। उस समय उन्होंने कहा था कि मैं उस सेल्फिश महिला से जल्द से जल्द तलाक लूंगा। इसी पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया था कि वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहे हैं और उनकी पत्नी का उनके प्रति रवैया उदासीन है।

प्रतीक यादव का आज निधनImage Credit : प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम से07 / 07

प्रतीक यादव का आज निधन

प्रतीक यादव का आज निधन हो गया। भाई अखिलेश यादव के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!