भाई पश्चिम बंगाल की शान कहे जाने वाला रसगुल्ला या रसोगुल्ला एक नरम और स्पंजी मिठाई है जो अपने रस से भरे स्वाद के लिए जानी जाती है। छेना से तैयार होकर हल्की चाशनी में डूबा यह मिष्ठान मुंह में जाते ही घुल जाता है और हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।
संदेश एक पारंपरिक बंगाली मिठाई है, जिसे ताजे छेना और चीनी के साथ अलग-अलग फ्लेवर के साथ बनाया जाता है। इसका स्वाद और सॉफ्ट टेक्सचर इसे खास बनाता है, जिसे अक्सर खास मौकों पर परोसा जाता है। रसुगल्ले की तरह ही आज संदेश भारत के लोगों की पसंदीदा मिठाइयों में से एक है।
माछेर झोल एक पारंपरिक और लोकप्रिय बंगाली फिश करी है, जिसे आलू, टमाटर और सरसों के तेल के साथ हल्की व मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है। यह बंगाली संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जिसे अक्सर स्टीम्ड राइस (भात) के साथ परोसा जाता है।
कोलकाता का यह लोकप्रिय नाश्ता स्वाद और सादगी का बेहतरीन मेल है। फूली हुई नरम लुची जो कि पूरी की तरह होती है, के साथ मसालेदार आलूर दोम (आलू दम) का कॉम्बिनेशन नमकीन और तीखे का शानदार स्वाद देता है, साथ ही यह यहां के लोगों की सुबह की शुरुआत को खास बना देता है।
पश्चिम बंगाल की पारंपरिक डिश में से एक शुक्तो कई तरह की सब्जियों से तैयार की जाती है और इसका स्वाद हल्का कड़वा-मीठा और मलाईदार होता है। इसे खास मसालों और दूध के साथ पकाया जाता है, जो इसे पोषण से भरपूर और अनोखा बनाता है।
भाई दही तो बहुत खाई होगी लेकिन मिष्टी दोई की बात अलग है। यह गाढ़ा और मलाईदार मीठा अपने खास स्वाद के लिए जाना जाता है। मिट्टी के बर्तन में जमने से इसमें एक अलग ही सुगंध आ जाती है, जो इसे और भी लाजवाब बना देती है।
सरसों के तेल में तले गए बैंगन के स्लाइस इस डिश की खासियत हैं। हल्दी, नमक और कुछ हल्के मसालों के साथ तैयार यह कुरकुरी डिश दाल-चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है और बंगाली खाने का स्वाद बढ़ा देती है।
यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसमें मुरमुरे, सब्जियां और मसालों का शानदार मिश्रण होता है। इसका खट्टा-तीखा स्वाद इसे हल्के स्नैक के रूप में बेहद पसंदीदा बनाता है। पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए झालमुड़ी शाम को एक हेल्दी नाश्ता है।
यह गोलगप्पे का बंगाली रूप है, जिसमें खट्टा-मीठा पानी, आलू और मसालों का भरावन होता है। इसका तीखा और चटपटा स्वाद इसे स्ट्रीट फूड लवर्स के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है।