लाइफस्टाइल

टीनएज बच्चे के साथ बनानी है अच्छी बॉन्डिंग तो पेरेंट्स जरूर ध्यान रखें ये बातें, कभी नहीं होगा आपसी तनाव

Parenting Tips For Teenage Child In Hindi : किसी भी बच्चे के जीवन में टीनएज (13-19 साल) एक ऐसा समय होता है, जब वह अपने माता-पिता की बातों का सबसे ज्यादा विरोध करने लगता है। वे उन्हें अपने सबसे शत्रु की तरह देखने लगते हैं। आइए जानते हैं टीनएज बच्चों के लिए कारगर पेरेंटिंग टिप्स...

Image

parenting tips for teenage

Parenting Tips For Teenage Child : टीनएज यानी किशोरावस्था एक ऐसी उम्र होती है, जिसमें आप कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से जूझते हैं। इस उम्र के बच्चे अपने सामाजिक दायरे का भी विस्तार करते हैं, जिससे वह अपने आसपास की चीजों को काफी ज्यादा बारीकी से देखने और समझने लगते हैं। लेकिन पूर्ण मानसिक विकास न होने की वजह से वह अक्सर चीजों में फंस जाते हैं। यही कारण है कि उन्हें हमेशा ऐसे साथी की तलाश होती है,जो उनका साथ हर परिस्थिति में दे सके। लेकिन अक्सर इस मुश्किल समय में बच्चा खुद को काफी अकेला पाता है। आज हम आपको टीनएज बच्चों की पेरेंटिंग के कुछ शानदार टिप्स देने जा रहे हैं।

खुलकर बात करें

किशोरावस्था में बच्चों के दिमाग में अक्सर ऐसे सवाल आते हैं, जिन्हें सुनकर माता-पिता अक्सर इग्नोर करते हैं या खराब रवैया अपनाते हैं। ऐसे में बच्चे माता-पिता से अपनी बात खुलकर नहीं रख पाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप बच्चों के साथ अपना रिश्ता काफी सौम्य रखें और उनसे खुलकर बातचीत करें।

डांटने की गलती न करें

टीनएज बच्चों को डांटने की गलती माता-पिता को कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना आपकी पेरेंटिंग के लिए काफी बुरा साबित हो सकता है। इस उम्र के बच्चे अक्सर उलझन, तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं के शिकार हो जाते हैं, जिन्हें डांट नहीं बल्कि प्यार की जरूरत होती है।

सही-गलत की समझ

टीनएज में बच्चों को अपना सही गलत चुनने की समझ बहुत कम होती है। यही कारण है कि वह अक्सर जल्दी गलत संगति का शिकार हो जाते हैं, ऐसे में यदि आप बच्चों की पेरेंटिंग अच्छे से करना चाहते हैं, तो उन्हें उदाहरणों के द्वारा सही और गलत की परख कराएं। इसके अलावा उन्हें कुछ फैसले खुद लेने की भी छूट दें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article