Home made Rasam Powder : साउथ इंडियन फूड्स कई लोगों का पसंदीदा आहार होता है। खासतौर पर वेट लॉस के दौरान कई लोग साउथ-इंडियन फूड्स को अपनी डाइट लिस्ट में शामिल करते हैं। इडली, डोला, सांभर जैसे फूड्स कई लोगों की पसंदीदा होती है, लेकिन हम में से कई लोग साउथ-इंडियन फूड्स को सही तरीके से नहीं बना पाते हैं। हालांकि, कुछ लोग इसे घर पर तैयार भी कर लेते हैं, लेकिन ऑथेंटिक फ्लेवर नहीं आ पाता है। इसका कारण सही मसाले का चुनाव होता है। आज हम आपको इस लेख में साउथ इंडिया की सबसे फेमस रेसिपी रसम के तैयार तैयार होने वाले मसाले की विधि बताएंगे। इस मसाले से आप घर पर ऑथेंटिक रसम तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी विधि-
रसम मसाला कैसे बनाएं?
- साबुत धनिया - 3/4 कप
- तुअर की दाल - 1/4 कप
- चना दाल - 1/4 कप
- जीरा - 2 टेबलस्पून चम्मच
- काली मिर्च - 2 टीस्पीन चम्मच
- सूखी लाल मिर्च - 4
- मेथी दाना - 1/2 टीस्पून चम्मच
- हींग - 1/2 टीस्पून चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
विधि
- ऑथेंटिक रसम पाउडर तैयार करने के लिए सबसे पहले करी पत्ता को धोकर इसे कपड़े की मदद से अच्छी तरह से सुखा लें।
- इसके बाद एक पैन को आंच पर गर्म करें। इसमें चना दाल और तुअर की दाल को बारी-बारी करके अच्छे से रोस्ट कर लें।
- दालों को रोस्ट करने के बाद आंच को धीमा करके साबुत धनिया और लाल मिर्च को रोस्ट करेँ।
- इसके बाद पैन में में काली मिर्च, मेथी और जीरा को भी कुछ मिनटों तक रोस्ट करें।
- अब इसमें करी पत्ते को भी हल्का सा क्रिस्पी होने तक रोस्ट करें।
- अब सभी सामाग्री को कुछ देर के लिए ठंडो होने दें। फिर एक मिक्सर ग्राइंडर की मदद से सभी चीजों को डालकर ग्राइंड करें। मसाले को आपको काफी बारीक पीसना है। तैयार मसाले के आप एक जार में भरकर रख लीजिए। अब आप जब भी रसम बनाने जाएं, तो इस पाउडर को रसम में डालना न भूलें।
Important Tips : ध्यान रखें कि अगर आप चाहते हैं कि आपके रसम का स्वाद जबरदस्त हो, तो इसमें फ्रेश मसालों का ही इस्तेमाल करें। ताकि इसकी खुशबू अच्छी आए। साथ ही मसालों को रोस्ट करते समय इसे ब्राउन होने तक ही भुनें, मसालों को अधिक काला न कर लें। इससे स्वाद खराब हो सकता है।
