Happy Shardiya Navratri 2026 Hindi Wishes: शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना, आस्था और शक्ति का पर्व है। इन नौ दिनों में लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। कोई मां दुर्गा के आशीर्वाद की प्रार्थना करता है, तो कोई जीवन में नई उम्मीद और सफलता की कामना के साथ संदेश साझा करता है। इन शुभकामनाओं में धार्मिक आस्था के साथ ही अपनों के प्रति प्यार और मंगलकामना भी झलकती है।
आप भी इस शारदीय नवरात्रि अपने प्रियजनों को सुंदर संदेश भेजकर त्योहार की खुशियां बांट सकते हैं। यहां देखें नवरात्रि के शुभकामना संदेश हिंदी में:
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं | Happy Navratri Wishes in Hindi
1. मां के स्वरूप हैं नौ निराले,
हर रूप में कृपा अपार।
किसे कहें हम प्रियतम मां,
सभी रूप हैं अद्भुत साकार।
हैप्पी नवरात्रि !
2. जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी
करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से बिनती
कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी
नवरात्रि की शुभकामनाएं !

शुभ शारदीय नवरात्रि 2026
3. आइए प्रार्थना करें कि इस नवरात्रि, मां दुर्गा आपको और आपके परिवार को अपने सभी नौ रूपों का आशीर्वाद प्रदान करें।
नवरात्रि की शुभकामनाएं।
4. लाल रंग से सजा मां का दरवार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
अपने पावन कदमों से मां आए आपके द्वार,
शुभ हो आपको नवरात्रि का त्योहार !
नवरात्रि की शुभकामनाएं
5. आपको नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि इस वर्ष आपके जीवन में सबसे अच्छी पूजा और उत्सव होंगे।
Happy Navratri Wishes Quotes in Hindi
6. मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन,
इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा,
ख़ुशियां महके आपके घर-आंगन,
हैप्पी नवरात्रि 2026!

नवरात्रि के शुभकामना संदेश हिंदी में
7. जैसे ये रातें रंग-बिरंगे गरबा और डांडिया नृत्यों से भरी हैं, वैसे ही आपका जीवन खुशियों और समृद्धि से भर जाए।
नवरात्रि की शुभकामनाएं!
8. जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां।
हैप्पी नवरात्रि 2026!

नवरात्रि के बधाई संदेश
9. नवरात्रि की चमक आपके दिनों को खुशियों से भर दे, और इन नौ दिनों के दौरान आपके सभी सपने सच हों।
नवरात्रि की शुभकामनाएं!
10. सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल !
नवरात्र 2026 की शुभकामनाएं !

शुभ नवरात्रि
Happy Navratri Wishes Status
11. मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले,
जीवन में खुशियां खिलें।
नवरात्रि का यह पावन पर्व,
आपके हर सपने को पूरा करे।
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं
12. नवरात्रि के अवसर पर, मैं कामना करता हूं कि मां दुर्गा आपकी सभी समस्याओं को दूर करें और आने वाले एक शानदार वर्ष के लिए आपको अपना आशीर्वाद प्रदान करें... 2026 की नवरात्रि की शुभकामनाएं।

हैप्पी नवरात्रि विशेज इमेज
13. सजा है दरबार,
माता रानी आईं हैं,
खुशियाँ और समृद्धि साथ लाईं हैं।
ये नौ दिन आपके जीवन में,
उम्मीद की नई किरण जगाएं।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
