नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल असम के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में रविवार से होने वाले पंजाब के रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। छत्तीसगढ़ के खिलाफ टीम के दूसरे मैच में हालांकि उनके खेलने की संभावना है। असम के खिलाफ मैच में पंजाब की कमान भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन संभालेंगे।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिला है रणजी मैच खेलने का निर्देश
राष्ट्रीय चयन समिति ने उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से कम से कम एक रणजी मैच खेलने को कहा है। इसी के तहत रविंद्र जडेजा सौराष्ट्र, केएल राहुल कर्नाटक, गुरनूर बराड़ पंजाब और आकाश दीप बंगाल की ओर से मैदान में उतर रहे हैं। गिल के पहले मैच से बाहर रहने की वजह को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ODI वर्ल्ड कप 2027 के सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत? आरोन फिंच ने की बड़ी भविष्यवाणी
छत्तीसगढ़ के खिलाफ उतर सकते हैं मैदान में
गिल 18 से 21 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले में खेल सकते हैं।गिल भारत-ए टीम का हिस्सा नहीं हैं और रणजी मैच के जरिए न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मैच अभ्यास हासिल कर सकते हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर उनसे पहले तीन वनडे मैचों में खेलने की उम्मीद है, जो टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिहाज से अहम होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SA vs AUS First Test Day 2 Highlights: मैट रेनशॉ की शानदार शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका पर कसा शिकंजा
रणजी ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम (Punjab Squad for Ranji Trophy):
उदय सहारन, शुभमन गिल, उमेश यादव, हरनूर पन्नू, विहान मल्होत्रा, अंशुल चौधरी, जशनप्रीत सिद्धू, सलिल अरोड़ा, रमनदीप सिंह, अनमोल मल्होत्रा, हरप्रीत बरार, इमानजोत सिंह चहल, हरजस टंडन, गुरनूर बरार, गुरसिमरन सिंह, सनवीर सिंह और सेज धवन।
