Shardiya Navratri 2026 Wishes Images in Hindi: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आ चुका है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। देश का चप्पा-चप्पा देवी मां के जयकारों, डांडिया की थाप और भक्तिमयी भजनों से गुंजायमान रहता है। भक्क व्रत रखकर मां भगवती से सुख, समृद्धि, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद मांगते हैं।
धर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के नवरात्रि के इस पर्व पर लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। इन शुभकामना संदेशों से वो अपनों के कुशल-मंगल रहने की कामना करते हैं। अगर आप भी किसी को नवरा्त्रि की खास शुभकामना भेजना चाहते हैं तो हम आपके साथ हैं। यहां देखें शारदीय नवराच्रि के शुभकामना संदेश तस्वीरों के साथ:

शुभ नवरात्रि 2026
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं (Happy Navratri Wishes Images)
1. या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. मां शक्ति का वास हो,
संकटों का नाश हो,
हर घर में सुख-शांति का वास हो,
नवरात्रि का पर्व सबके लिए खास हो
नवरात्रि के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं
3. मां तेरे चरणों में भेंट हम चढ़ाते हैं,
कभी नारियल तो कभी हम फूल चढ़ाते हैं
और झोलियां भर-भर के तेरे दर से आते हैं।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
जय माता दी!
4. ना ही गिनकर दिया है, ना ही तौलकर दिया है,
मां ने जिसे भी दिया है, दिल खोल कर दिया है.
नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं
5. नवरात्रि का पर्व है आया,संग खुशियों की सौगात लाया
मां दुर्गा की कृपा बनी रहे,हर मनोकामना पूरी कर जाए।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं
6. मां लक्ष्मी का आपके सिर पर हाथ हो,
मां सरस्वती का हरदम साथ हो,
गणेश जी का घर में निवास हो
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
7. लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय माता दी!
8. नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
9. सारी दुनिया है जिनकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में
हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल।
जय माता दी
10. मां के चरणों का आसरा जिसने पाया,
उसने जीवन का सही मतलब पा लिया।
नवरात्रि में मिले माँ का आशीर्वाद,
आपका हर सपना साकार हो जाए।
शारदीय नवरात्रि की मंगलकामनाएं
