दुनिया

ट्रंप ने पुतिन से हाथ मिला जेलेंस्की को दिखाई आंख, बोले- यूक्रेन चुने अपना नया राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर कड़ा हमला बोलते हुए यूक्रेनी जनता को नया राष्ट्रपति चुनने की सलाह दी है। ट्रंप का कहना है कि जेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए।

Image

ट्रंप ने पुतिन का दिया साथ, जेलेंस्की से मोड़ा मुंह (फाइल फोटो)

Photo : AP

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भयानक युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का एक बेहद सख्त और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Donald Trump Zelenskyy Statement) के नेतृत्व पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा है कि अब समय आ गया है जब यूक्रेनी जनता को अपना एक नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए। ट्रंप के मुताबिक, जेलेंस्की रूस के साथ जारी इस विनाशकारी जंग को खत्म करने और शांति समझौता करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।

शनिवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के लोगों को एक ऐसा नया नेता चुनना चाहिए जो कोई व्यावहारिक समझौता कर सके और देश को बर्बादी से बचा सके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि न जाने किन कारणों से जेलेंस्की कभी किसी समझौते के लिए तैयार ही नहीं होते।

अगर 2022 में मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी शुरू नहीं होता-ट्रंप

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अगर 2022 में वे अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। उन्होंने इस पूरे संघर्ष को अमेरिकी नेतृत्व की नाकामी और अक्षमता का नतीजा बताया। जेलेंस्की पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस युद्ध के कारण यूक्रेन अपनी 30 प्रतिशत जमीन गंवा चुका है, लाखों लोगों की जान जा चुकी है और दोनों तरफ मिलाकर 10 लाख से ज्यादा लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

यूक्रेन और पश्चिमी देशों के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका

डोनाल्ड ट्रंप के इस कड़े रुख से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नया उबाल आ गया है। इस बयान के बाद अब यूक्रेन और पश्चिमी देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article