यूटिलिटी

कहीं आप भी तो नहीं ले रहे मिलावटी पनीर का स्वाद, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 10, 2023, 04:47 PM IST

Paneer Check Real or Fake: मिलावटी पनीर खाने से हमारा स्वास्थ्य तो खराब होगा ही, साथ ही हम बीमार भी पड़ सकते हैं। आम लोग आसानी से असली पनीर की पहचान नहीं कर पाते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आम आदमी कैसे असली पनीर की पहचान करें, जिससे वह अपने घर सही चीज ले जा सके।

Image

Paneer Check Real or Fake

Photo : iStock

Paneer Check Real or Fake: बाजार में पिछले कुछ समय से नकली और मिलावटी चीजें धड़ल्ले से बिक रही हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि वह जिस चीज को खरीदकर अपने घर ले जा रहे हैं, वह असली भी है या नहीं। क्या ऑफलाइन, क्या ऑनलाइन... हर जगह नकली और मिलावटी चीजों की भरमार है। पनीर (Paneer) हर घर में हफ्तेभर में कभी न कभी बनता ही है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आप जिस पनीर को बड़े ही चाव के साथ खा रहे हैं, वह मिलावटी भी हो सकता है।

सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन ये सच है। मिलावटी पनीर खाने से हमारा स्वास्थ्य तो खराब होगा ही, साथ ही हम बीमार भी पड़ सकते हैं। आम लोग आसानी से असली पनीर की पहचान नहीं कर पाते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आम आदमी कैसे असली पनीर की पहचान करें, जिससे वह अपने घर सही चीज ले जा सके। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली पनीर की पहचान कर पाएंगे।

खुद इन तरीकों से करें असली-नकली पनीर की पहचान:-

  • असली पनीर की पहचान करने का तरीका ये है कि आपको सबसे पहले पनीर के टुकड़े को मसलकर देखना होगा। अगर मसलने पर पनीर टूटकर बिखरने लगे तो ये नकली पनीर है। वहीं अगर पनीर टूटने पर नहीं बिखरे तो ये पनीर असली है।
  • पनीर की असली पहचान करने का एक तरीका ये है कि उसे पानी में उबालने के लिए रख दीजिए। ठंडा होने पर पनीर में सोयाबीन या फिर अरहर की दाल का पाउडर डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर पनीर का रंग हल्का लाल होने लगे तो ये पनीर डिटर्जेंट या यूरिया से बना है और इसे न खरीदें।
  • पनीर की पहचान आप उसकी खुशबू से कर सकते हैं। असली पनीर में दूध जैसी खुशबू आती है, वहीं नकली में कोई खुशबू नहीं आती है।
  • असली पनीर का टुकड़ा टाइट नहीं होता जबकि नकली ज्यादा टाइट होता है और रबड़ की तरह खिंचने लगता है।

हमें पूरा भरोसा है कि ऊपर बताए गए तरीकों की मदद से अब आप आसानी से असली और नकली पनीर की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article