लाइफस्टाइल

Central Excise Day 2023: क्यों मनाया जाता है केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस, जानें इस दिन का महत्व व इतिहास

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Feb 24, 2023, 06:59 AM IST

Central Excise Day 2023, Theme, Quotes, Poster, Importance, History: प्रत्येक वर्ष 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क से जागरूक करवाना है। इस दिन बोर्ड के द्वारा सेमिनार, कार्यशालाएं, सांस्कृति कार्यक्रम प्रतियोगिताएं और पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है।

Image

Central Excise Day 2023: क्यों मनाया जाता है केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस

KEY HIGHLIGHTS
  • 24 फरवरी को मनाया जाता है केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस।
  • इस दिन बोर्ड कि ओर से सेमिनार व सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं आयोजित।
  • आज ही के दिन 1944 में केंद्रीय उत्पाद शुल्क को बनाया गया था।

Central Excise Day 2023, Theme, Quotes, Poster, Importance, History: देश के औद्योगिक विकास में केंद्रीय उत्पाद शुल्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस विभाग ने केंद्रीय कर का भुगतान आसान करने के लिए कर प्रणाली में सुधार किया और तकनीकों को प्रोत्साहित किया। केंद्रीय उत्पाद और कस्टम बोर्ड ऑफ इंडिया के योगदान को सम्मान करने के लिए, हर साल 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया (Central Excise Day) जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के महत्व से रूबरू करवाना है तथा इसके प्रति (Central Excise Day 2023) जागरूक करना है। इस दिन बोर्ड की ओर से कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें सेमिनार कार्यशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और पुरस्कार समारोह शामिल हैं।

इसके अलावा संस्थान के अधिकारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत को सम्मानित करने के लिए भी यह दिन मनाया (Central Excise Day 2023 Theme) जाता है। बता दें आज ही के दिन साल 1944 में केंद्रीय उत्पाद शुल्क को कानून में शामिल किया गया था। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और कस्टम बोर्ड के पास देश में कस्टम, जीएसटी, केंद्रीय एक्साइज, सर्विस टैक्स और नारकोटिक्स के प्रसाशन की जिम्मेदारी (Central Excise Day Quotes) होती है। यह एक अप्रत्यक्ष कर है, जो कारखानों में निर्मित उत्पादों पर लगाया जाता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं क्या है केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस और क्या है इस दिन का महत्व व इतिहास।

Central Excise Day Importance, केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस का महत्व

आज पूरे देश में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन का उद्देश्य बोर्ड के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों व कड़ी मेहनत को सम्मानित करना है। तथा लोगों को इससे जागरूक करना है। यही कारण है कि इस दिन बोर्ड द्वारा तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोगों को इसके महत्व को समझाया जाता है। आपको बता दें केंद्रीय सीमा शुल्क और उत्पाद बोर्ड केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आजाता है। यह एक प्रकार का अप्रत्यक्ष कर होता है।

Central Excise Day History, केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस का इतिहास

केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। ब्रिटिश शासनकाल के दौरान साल 1855 में उत्पाद शुल्क विभाग की स्थापना की गई थी। जो हर प्रकार के अप्रत्यक्ष कर, कस्टम ड्यूटी और एक्साइज ड्यूटी पर निगरानी रखती था। इसके लिए अधिकारियों का चयन किया गया था। वहीं आज ही के दिन साल 1944 में केंद्रीय उत्पाद शुल्क बनाया गया था। यह अधिनियम नमक और सेंट्रल ड्यूटी से संबंधित कानून में बदलाव करने के लिए पारित किया गया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश में आम जनता को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा के महत्व से जागरूक करवाना है। इसके लिए इस दिन बोर्ड द्वारा कई जागरूकता अभियान चलाया जाता है। तथा लोगो को इसके प्रति जागरूक किया जाता है।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article