Home Remedies For Body Odour: आप कितने भी अच्छे कपड़े क्यों ना पहन लें या फिर कितना भी क्रीम पाउडर क्यों ना लगा लें, लेकिन पसीने से आ रही दर्गंध आपको शर्मिंदगी महसूस करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। वहीं कई लोगों के पसीने से इतनी तेज बदबू आती है कि, उनके बगल बैठना भी मुश्किल हो (Home Remedies For Sweat Smell) जाता है। अक्सर लोग पसीने के बदबू से निजात पाने के लिए डियो या परफ्यूम लगाकर निकलते हैं, लेकिन कुछ ही देर में इसका असर खत्म होते ही फिर शरीर से पसीने की दुर्गंध आने लगती है। इतना ही नहीं कई लोगों को नहाने के तुरंत बाद भी पसीने से दुर्गंध आने की समस्या बनी (How To Remove Body Odor) रहत है। यही कारण है कि, ऐसे लोग पब्लिक प्लेस पर जाने से बचते हैं।
ऐसे में यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए कुछ आसान घरेलू रामबांण उपाय लेकर आए हैं, जिसे अपने जीवनशैली में लागू कर आप इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
Sweat Smell Home Remedies: क्यों आती है पसीने से बदबू
बता दें पसीने से बदबू आने का सबसे बड़ा कारण है साफ सफाई ना रखना। यदि आप रोजाना नहीं नहाते हैं या फिर सफाई नहीं रख रहे हैं और रोजाना एक ही कपड़े पहन रहे हैं, तो आप इस समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। इतना ही नहीं इससे आपको अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा पसीना आना भी शुरू हो जाएगा। इसके आपका खानपान भी इस पर निर्भर करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो ज्यादा मसालेदार, चटपटा खाने से भी शरीर से पसीना आने की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा हार्मोनल बदलाव के कारण भी आप इस समस्या से ग्रस्त रह सकते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप नीचे दिए कु आसान घरेलू उपाय कर सकते हैं।How To Remove Body Odor Permanently: नीम की पत्तियां
एंटीऑक्सीडेंट व एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम के पत्ते त्वचा संबंधी इंफेक्शन को खत्म करने के साथ पसीने से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा दिलाने के लिए किसी रामबांण से कम नहीं हैं। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधी के रूप में किया जाता है। ऐसे में नहीने से पहले पानी में नीम की कुछ पत्तियां डालकर इसे उबाल लें, इसके बाद ठंडे पानी में मिलाकर इससे नहा लें। इससे शरीर से आने वाली दुर्गंध हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।How to Remove Underarm Odor Permanently: नींबू का रस
विटामिन सी से भरपूर नींबू ना केवल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है बल्कि यह आपके त्वचा को भी स्वस्थ रखता है। ऐसे में यदि आप भी पसीने की दुर्गंध से परेशान रहते हैं, तो नहाने से पहले अपने अंडरआर्म्स पर आधा नींबू काटकर रगड़ लें। यह स्किन इंफेक्शन को खत्म करने के साथ पसीने से आने वाली दुर्गंध को कम करता है। इसके अलावा आप पानी में नींबू का रस व बेकिंग सोडा मिलाकर इससे नहा सकते हैं।
Home Remedies For Body Odour
How to Get Rid Of Sweat Smell: फिटकिरी और पुदीने के पत्ते
फिटकिरी और पुदीने की पत्तियां पसीने से आ रही दुर्गंध को जड़ से खत्म करने के लिए सबसे कारगार उपाय हैं। इसके लिए नहाने से आधे घंटे पहले पानी में एक फिटकिरी और पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर रख दें। इस पानी से स्नान करने से पसीने से आ रही दुर्गंध खत्म हो जाती है और ताजगी भरा महसूस करेंगे। बता दें पुदीना औषधीय गुणों से भरपूर होता है, यह पसीना पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है।Home Remedies For Sweat Smell: इत्र और गुलाब जल
यदि नहाने के तुरंत बाद भी आपके शरीर से पसीने की दुर्गंध नहीं जाती है, तो नहाने से पहले एक बाल्टी पानी में एस के दो बूंद इत्र और गुलाब जल डालकर रख दें। कुछ देर बाद इससे स्नान कर ले। इससे आप ताजगी भरा महसूस करेंगे और पसीने की बदबू से आपको छुटकारा मिल जाएगा।
Home Remedies For Body Odour
Home Remedies For Sweat Smell In Clothes: नीरियल का तेल
नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन के इंफेक्शन को खत्म करनेके साथ पसीना पैदा करने वाले बैक्टीरिया को जड़ कसे खत्म कर देता है। ऐसे में नहाने के बाद या फिर सोने से पहले नारियल अपने अंडरआर्म्स पर मसाज करें। रोजाना ऐसे करने से पसीना आना कम हो जाएगा।Home Remedies For Sweat Smell: कपूर का तेल
कपूर में एंटीबायोटिक व एंटीफंगल गुण पाया जाता है। यह त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियों के संक्रमण से दूर रखने के साथ पसीने से रही बदबू को खत्म करने में कारगार होता है। इसके लिए रोजाना पानी में एक चम्मच कपूर का तेल मिलाकर लगाएं। इसके अलावा आप कपूर का एक बूंद तेल अपने अंडरआर्म्स पर भी लगा सकते हैं। इससे पसीना कम आता है।Home Remedies For Body Odourचंदन का पाउडर
एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर चंदन त्वचा को निखारने में मदद करता है। यह त्वचा को चमकदार बनाने के साथ पसीना आने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। साथ ही आपके त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है। ऐसे में नहाने के बाद चंदन का पेस्ट बनाकर अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। इससे पसीने से आ रही बदबी की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।Disclaimer
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
