Besan Face Packs: स्किन की देखभाल के लिए बेसन का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। बेसन आपको हर भातरीय रसोई में मिल जाएगी। इसके अमुमन इस्तेमाल खाने के अलग अलग पकवान बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है स्किन की देखभाल में भी बेसन बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसका इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को बेदाग और निखरी बना सकते हैं। वैसे तो स्किन केयर के लिए बेसन का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। लेकिन खास तौर पर बेसन का उबटन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। 2 चम्मच बेसन के इस्तेमाल से ही स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। टैनिंग, दाग-धब्बे और कील-मुंहासे की समस्या को दूर करने में बेसन बेहद कारगर माना जाता है। ऐसे में जानिए बेसन फेस पैक बनाने का सही तरीका।
बेसन के फेस पैक्स - Besan Face Packs
एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर बेसन स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर करता है। ये स्किन को एक्सफोलिएट करता है। स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए हफ्ते में एक बार बेसन का फेस पैक लगाएं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर चमक और नेजुरल ग्लो भी आता है।दाग धब्बे करे दूर
बेसन का इस्तेमाल कर दाग धब्बे को दूर किया जा सकता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच खीरे का रस और कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं औरपेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। वहीं जरूरत से ज्यादा देर तक इस फेस को चेहरे पर ना लगाकर रखें क्योंकि इससे स्किन खिंचना शुरू हो जाती है।
ऑयली स्किन के लिए
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए बेसन और गुलाबजल का फेस पैक लगाएं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 2 चम्मच बेसन में गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से स्किन से एक्सेस ऑयल हट जाएगा।
निखरी त्वचा के लिए
चेहरे को बेदाग और निखरी बनाने के लिए बेसन में चुटकीभर हल्दी, एक चम्मच दूध और जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। इस फेस पैक से स्किन एक्सफोलिएट होती है और स्किन पर ग्लो आता है।
