Kareena Kapoor, करीना कपूर : बॉलीवुड में कुछ चेहरे ऐसे हैं जिनके सामने कैमरा ऑन होते ही मेकअप से ज्यादा उनका ग्रेस और कॉन्फिडेंस नजर आता है। करीना कपूर खान उन्हीं सितारों में से एक हैं। कभी फिल्मी पर्दे पर चमकदार ग्लैमर, तो कभी बिना ज्यादा मेकअप के सहज अंदाज, करीना का ब्यूटी लुक अक्सर चर्चा में रहता है। करीना अक्सर ही नो मेकअप मेकअप लुक्स और नेचुरल स्किन को फ्लॉन्ट करने पर विश्वास करती हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - गुलाबी साड़ी पर गेंदे के फूल सजाकर कहां पहुंची करीना कपूर, लगीं अल्टीमेट ब्यूटी क्वीन
ग्लोइंग स्किन के लिए करीना कोई बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं लगाती। बल्कि करीना ने अलग-अलग मौकों पर अपनी त्वचा, पानी पीने, मेकअप और बालों से जुड़ी कई आदतों के बारे में बताया है। उनका ब्यूटी फंडा काफी हद तक आसान रूटीन और अपनी त्वचा के साथ सहज रहने पर टिका है। तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपका लुक ऐसा हो जिसमें 'मैंने बहुत मेहनत की है' के बजाय 'मैं ऐसी ही हूं' वाली चमक दिखे, तो Bebo के इन ब्यूटी मंत्रों से कुछ आइडिया लिया जा सकता है।
1. हर चीज चेहरे पर लगाने की जरूरत नहीं
करीना ने कहा है कि वह बहुत सारे उत्पाद इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखतीं। उनकी बुनियादी त्वचा देखभाल में रात की क्रीम और सप्ताह में एक बार हाइड्रेटिंग मास्क जैसी चीजें शामिल रही हैं। यानी ब्यूटी रूटीन को 20 कदम का प्रोजेक्ट बनाने की जरूरत नहीं। अपनी त्वचा के मुताबिक कुछ जरूरी चीजें चुनना ज्यादा व्यावहारिक हो सकता है।
2. पानी को बनाएं बेस्ट फ्रेंड
करीना ने अपनी त्वचा और खान-पान से जुड़ी बातचीत में पानी को काफी अहम बताया है। उन्होंने रोज पर्याप्त पानी पीने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बताया है। यह टिप सुनने में बिल्कुल फिल्मी नहीं लगती, लेकिन असली जिंदगी में सबसे आसान है। महंगे सौंदर्य उत्पाद खरीदने से पहले रोज पर्याप्त पानी पीने की आदत पर ध्यान देना ज्यादा समझदारी है।

Kareena Kapoor
3. स्किनकेयर है जरूरी
करीना अपने स्किनकेयर को लेकर काफी सजग रहती हैं। मेकअप के पहले वे अपनी स्किन को अच्छे से प्रेप करती हैं तो स्किन हाइड्रेशन पर भी काफी ध्यान देती हैं। अक्सर बेबो अपने सोशल मीडिया पर तरह तरह के फेस मास्क तो आई पैच लगाकर फोटोज शेयर करती हैं।
4. ग्लो का देसी जुगाड़
करीना अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत सारे देसी जुगाड़ और होम रेमेडीज को फॉलों करती नजर आई हैं। चेहरे पर देसी बेसन, कॉफी स्क्रब तो फलों के छिलकों को लगाने वाले नुस्खे बेबो भी फॉलों करती हैं।5. बालों को भी थोड़ा आराम दें
करीना ने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग न होने पर वह बाल धोकर उन्हें नेचुरल रूप से सूखने देती हैं और बालों में तेल लगाने की आदत भी रखती हैं।
करीना की ग्लोइंग स्किन उनकी हेल्दी आदतों का ही नतीजा हैं। 46 की उम्र में बेबो अपनी नेचुरल ब्यूटी को बहुत ही ग्रेस और आइकॉनिक स्टाइल के साथ कैरी करती हैं।
