Happy Makar Sankranti 2022 Wishes Images, Quotes: इन शुभेच्छा संदेशों के साथ दें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भेजें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 08:13 AM IST

Happy Makar Sankranti 2022 Whatsapp Wishes Images, Quotes, Messages, and Status: इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है। लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेज कर मकर संक्रांति का पर्व मनाते हैं। यहां देखे शुभकामना संदेश भेजने के लिए कोट्स, विशेज और मैसेजेस।

Happy Makar Sankranti 2022 Wishes Images, Quotes: इन शुभेच्छा संदेशों के साथ दें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भेजें

Happy Makar Sankranti 2022 Wishes Images, Messages, and Status: मकर संक्रांति का त्यौहार हर वर्ष पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष मकर संक्रांति पर चार महासंयोग बन रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में विराजमान होते हैं। ज्योतिषों का कहना है कि काफी समय बाद इस साल 14 जनवरी और 15 जनवरी दोनों ही दिन शुभ मुहूर्त बन रहा है।

लेकिन, उत्तम तिथि 14 जनवरी ही है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान के बाद सबसे पहले सूर्य सहित नवग्रहों की पूजा और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद दान आरंभ करना चाहिए। इस मौके पर आप यार दोस्तों , परिजनों और करीबियों को इन खास संदेशों के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। 

खुले आसमा में जमी से बात न करो।।
ज़ी लो ज़िंदगी ख़ुशी का आस न करो।।
हर त्यौहार में कम से कम हमे न भूलो करो।।
फ़ोन से न सही मैसेज से ही संक्राति विश किया करो 


पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी न हो काँटों से सामना,
जिंदगी आपकी खुशियो से भरी रहे,
यही है मकर संक्रांति पर हमारी शुभकामना!


काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी,
टूटे ना कभी डोर विश्वास की,
छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी,
जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।
मकर संक्राति की हार्दिक शुभकामनाएं!



तिलगुड़ का लड्डू और खिचड़ी खूब खाएं,
आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

मीठे गुड़ में मिल गये तिल,
उडी पतंग और खिल गये दिल,
हर पल सुख और हर दिन शांति
सबके लिए ऐसी हो मकर संक्रांति।


जीवन में बढ़े मिठास, रिश्तों में बढ़े प्यार,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार।
मीठी बोली, मीठी जुबान,
मकर संक्रांति का यही हैं पैगाम।


जब सूरज मकर राशि में आता है,
तो बहुत लोगो के दुःख-दर्द मिटाता है।
हैप्पी मकर संक्रांति 2022


तन में मस्ती मन में उमंग,
देकर सबको अपनापन गुड़ में जैसे मीठापन,
होकर साथ हम उड़ायें पतंग
और भर दे आकाश में अपने रंग।
Happy Makar Sankranti 2022




जीवन में आये सुख, समृद्धि और शांति,
ढेर सारी खुशियाँ लाये वर्ष 2022 की मकर संक्रांति।

पग-पग सुनहरे फूल खिलें,
कभी ना हो काँटों का सामना,
ज़िन्दगी आपकी ख़ुशी से भरी,
ये ही हैं हमारी मनोकामना।
Happy Makar Sankranti 2022



इस वर्ष की मकर संक्रांति,
आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी !
मिले कामयाबी पतंग जैसी उँची,
इसी कामना वाली मकर संक्राति !!


सिर्फ आज के दिन ही सब की पत्नियाँ
तिल के लड्डू बनाती है,
वरना बाकी दिन तो तिल
का ताड़ ही बनाती है।
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं



आपको और आपके पूरे परिवार को
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

मकर संक्रांति शायरी
है प्यारा यह पर्व हमारा,
नया दिन और नया उजियारा,
मिट जाएँ सब क्लेश दिलों के
मकर संक्रांति पर सन्देश हमारा।
Happy Makar Sankranti 2022




तिल हम है और गुड़ हो आप,
मिठाई हम है और मिठास हो आप,
इस साल के पहले त्योहार से हो रही अब शुरुआत
आपको और आपके परिवार को
हैप्पी मकर संक्रांति 2022



बिन बादल बरसात नहीं होती,
सूरज के उगे बिना दिन की शुरुआत नहीं होती!
हम जानते है हमारे बिना विश के आपके
किसी त्यौहार की शुरुआत नहीं होती,
आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभ कामना



मकर संक्रांति शायरी हिंदी
त्यौहार नहीं होता है अपना पराया,
त्यौहार वही जिसे सबने मनाया,
तो मिला के गुड़ में तिल,
पतंग संग उड़ जाने दो दिल।
हैप्पी मकर संक्रांति 2022




End of Article