Happy Makar Sankranti 2022 Wishes Images, Messages: तस्वीरों और संदेशों के जरिए दें मकर संक्रांति की विशेज, देखें कोट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 08:13 AM IST

Happy Makar Sankranti 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए अपने परिजनों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Happy Makar Sankranti 2022 Wishes Images, Messages: तस्वीरों और संदेशों के जरिए दें मकर संक्रांति की विशेज, देखें कोट्स
Photo Credit: Times Now

Happy Makar Sankranti 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में बेहद विशेष माना गया है। क्योंकि, इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। शास्त्रों की मानें तो इस दिन से देवलोक यानी स्वर्ग के दिन का आरंभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन स्वर्ग का दरवाजा खुल जाता है।

गीता में भी कहा गया है कि इस दौरान जो लोग शरीर का त्याग करते हैं, उन्हें दोबारा मनुष्य का शरीर धारण कर मृत्यु लोक में नहीं आना होता है। मसलन ये कि उन्हें मुक्ति मिल जाती है। हालांकि, इस साल मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी दोनों ही दिन मनाया जएगा। इस दिन आप से जो भी संभव हो सके वस्त्र, अन्न और धन का दान कर सकते हैं। इस मौके पर आप इन संदेशों और तस्वीरों के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। 

तिलगुड़ का लड्डू और खिचड़ी खूब खाएं,
आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

मीठे गुड़ में मिल गये तिल,
उडी पतंग और खिल गये दिल,
हर पल सुख और हर दिन शांति
सबके लिए ऐसी हो मकर संक्रांति।


जीवन में बढ़े मिठास, रिश्तों में बढ़े प्यार,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार।
मीठी बोली, मीठी जुबान,
मकर संक्रांति का यही हैं पैगाम।


जीवन में आये सुख, समृद्धि और शांति,
ढेर सारी खुशियाँ लाये वर्ष 2022 की मकर संक्रांति।

जब सूरज मकर राशि में आता है,
तो बहुत लोगो के दुःख-दर्द मिटाता है।
हैप्पी मकर संक्रांति 2022

खुले आसमा में जमी से बात न करो।
ज़ी लो ज़िंदगी ख़ुशी का आस न करो।
हर त्यौहार में कम से कम हमे न भूलो करो।
फ़ोन से न सही मैसेज से ही संक्राति विश किया करो !


पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी न हो काँटों से सामना,
जिंदगी आपकी खुशियो से भरी रहे,
यही है मकर संक्रांति पर हमारी शुभकामना


काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी,
टूटे ना कभी डोर विश्वास की,
छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी,
जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।
मकर संक्राति की हार्दिक शुभकामनाएं!



तन में मस्ती मन में उमंग,
देकर सबको अपनापन गुड़ में जैसे मीठापन,
होकर साथ हम उड़ायें पतंग
और भर दे आकाश में अपने रंग।
Happy Makar Sankranti 2022



पग-पग सुनहरे फूल खिलें,
कभी ना हो काँटों का सामना,
ज़िन्दगी आपकी ख़ुशी से भरी,
ये ही हैं हमारी मनोकामना।
Happy Makar Sankranti 2022



सिर्फ आज के दिन ही सब की पत्नियाँ
तिल के लड्डू बनाती है,
वरना बाकी दिन तो तिल
का ताड़ ही बनाती है।
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं



आपको और आपके पूरे परिवार को
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

बिन बादल बरसात नहीं होती,
सूरज के उगे बिना दिन की शुरुआत नहीं होती!
हम जानते है हमारे बिना विश के आपके
किसी त्यौहार की शुरुआत नहीं होती,
आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभ कामना



इस वर्ष की मकर संक्रांति,
आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी !
मिले कामयाबी पतंग जैसी उँची,
इसी कामना वाली मकर संक्राति !


मकर संक्रांति शायरी
है प्यारा यह पर्व हमारा,
नया दिन और नया उजियारा,
मिट जाएँ सब क्लेश दिलों के
मकर संक्रांति पर सन्देश हमारा।
Happy Makar Sankranti 2022






तिल हम है और गुड़ हो आप,
मिठाई हम है और मिठास हो आप,
इस साल के पहले त्योहार से हो रही अब शुरुआत
आपको और आपके परिवार को
हैप्पी मकर संक्रांति 2022





मकर संक्रांति शायरी हिंदी
त्यौहार नहीं होता है अपना पराया,
त्यौहार वही जिसे सबने मनाया,
तो मिला के गुड़ में तिल,
पतंग संग उड़ जाने दो दिल।
हैप्पी मकर संक्रांति 2022




End of Article