Happy Makar Sankranti 2022 Hindi Shayari, Wishes: शायरी के जरिए दोस्‍तों और अपनों को दें मकर संक्रांति की मुबारकबाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 09:28 AM IST

Happy Makar Sankranti 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: मकर संक्रांति का दिन बहुत शुभ माना गया है। इस दिन लोग अपने परिजनों और दोस्तों को शुभकामना संदेश भेजते हैं और यह पर्व मनाते हैं।

Happy Makar Sankranti 2022 Hindi Shayari, Wishes: शायरी के जरिए दोस्‍तों और अपनों को दें मकर संक्रांति की मुबारकबाद
Photo Credit: Indiatimes, Representative Image

Happy Makar Sankranti 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: देशभर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस वर्ष 14 और 15 जनवरी को दोनों दिन मकर संक्रांति मनाई जा रही है। कुछ ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मकर संक्रांति की उत्तम तिथि 14 जनवरी है। ‌पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन गंगा मां ने राजा सागर के 60 हजार पुत्रों को मोक्ष प्रदान किया था।

मकर संक्रांति पर गंगा नदी समेत अन्यत्र नदी, तीर्थ ,सरोवर, सागर आदि में स्नान करने से श्रेष्ठ फल मिलता है। इस मौके पर आप शायरी के जरिए अपनों और मित्रों को मकर संक्रांति की शुभकामना भेज सकते हैं। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। ‌मान्यताओं के अनुसार, गंगा स्नान करने से भक्तों के सभी पाप धुल जाते हैं। मकर संक्रांति पर गंगासागर में स्नान करने की पुरानी परंपरा चली आ रही है। 

मीठे गुड़ में मिल गये तिल,
उडी पतंग और खिल गये दिल,
हर पल सुख और हर दिन शांति
सबके लिए ऐसी हो मकर संक्रांति।


जीवन में बढ़े मिठास, रिश्तों में बढ़े प्यार,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार।
मीठी बोली, मीठी जुबान,
मकर संक्रांति का यही हैं पैगाम।


जीवन में आये सुख, समृद्धि और शांति,
ढेर सारी खुशियाँ लाये वर्ष 2022 की मकर संक्रांति।

तिलगुड़ का लड्डू और खिचड़ी खूब खाएं,
आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

जब सूरज मकर राशि में आता है,
तो बहुत लोगो के दुःख-दर्द मिटाता है।
हैप्पी मकर संक्रांति 2022

खुले आसमा में जमी से बात न करो।।
ज़ी लो ज़िंदगी ख़ुशी का आस न करो।।
हर त्यौहार में कम से कम हमे न भूलो करो।।
फ़ोन से न सही मैसेज से ही संक्राति विश किया करो !!


पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी न हो काँटों से सामना,
जिंदगी आपकी खुशियो से भरी रहे,
यही है मकर संक्रांति पर हमारी शुभकामना!


काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी,
टूटे ना कभी डोर विश्वास की,
छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी,
जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।
मकर संक्राति की हार्दिक शुभकामनाएं!



तन में मस्ती मन में उमंग,
देकर सबको अपनापन गुड़ में जैसे मीठापन,
होकर साथ हम उड़ायें पतंग
और भर दे आकाश में अपने रंग।
Happy Makar Sankranti 2022



पग-पग सुनहरे फूल खिलें,
कभी ना हो काँटों का सामना,
ज़िन्दगी आपकी ख़ुशी से भरी,
ये ही हैं हमारी मनोकामना।
Happy Makar Sankranti 2022



इस वर्ष की मकर संक्रांति,
आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी !
मिले कामयाबी पतंग जैसी उँची,
इसी कामना वाली मकर संक्राति !


सिर्फ आज के दिन ही सब की पत्नियाँ
तिल के लड्डू बनाती है,
वरना बाकी दिन तो तिल
का ताड़ ही बनाती है।
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं



बिन बादल बरसात नहीं होती,
सूरज के उगे बिना दिन की शुरुआत नहीं होती!
हम जानते है हमारे बिना विश के आपके
किसी त्यौहार की शुरुआत नहीं होती,
आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभ कामना



मकर संक्रांति शायरी
है प्यारा यह पर्व हमारा,
नया दिन और नया उजियारा,
मिट जाएँ सब क्लेश दिलों के
मकर संक्रांति पर सन्देश हमारा।
Happy Makar Sankranti 2022




तिल हम है और गुड़ हो आप,
मिठाई हम है और मिठास हो आप,
इस साल के पहले त्योहार से हो रही अब शुरुआत
आपको और आपके परिवार को
हैप्पी मकर संक्रांति 2022



मकर संक्रांति शायरी हिंदी
त्यौहार नहीं होता है अपना पराया,
त्यौहार वही जिसे सबने मनाया,
तो मिला के गुड़ में तिल,
पतंग संग उड़ जाने दो दिल।
हैप्पी मकर संक्रांति 2022




दीपक में अगर नूर ना होता,
तन्हाँ दिल मजबूर ना होता,
हम भी मकर संक्रांति के दिन लड्डू
लेकर आपके घर आते
अगर आपका घर हमारे घर से दूर ना होता।
हैप्पी मकर संक्रांति 2022




 
उत्तरायण का सूर्य आपके स्वप्नों को
नई ऊष्मा प्रदान करें,
आपके यश एवं कीर्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि हो,
आप और आपके परिजन स्वास्थ्य रहे,
दीर्घायु हो यही हमारी शुभ कामना है।
आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।





End of Article